Home Uncategorized मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों ने कलाम पाक हिफ्ज़ किया उनको पगड़ी पहन कर सम्मानित किया। 
Uncategorized

मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों ने कलाम पाक हिफ्ज़ किया उनको पगड़ी पहन कर सम्मानित किया। 

Share
Share

बेहट । तहसील क्षेत्र के ग्राम चक अबाबाकरपुर नोगावा मे स्तिथ मदरसा दावतुल  क़ुरान मे जलसे का आयोजन किया गया। जिसमे मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों ने कलाम पाक हिफ्ज़ किया उनको पगड़ी पहन कर सम्मानित किया। 

 मदरसा दवातुल कुरान से इस साल 8 छात्रों ने कुरान हिफ्ज़ किया,साथ ही दस लड़कियो ने भी कुराने पाक मुकम्मल किया, बेहट की जामा मस्जिद के इमाम मौलाना राशिद जमाल कासमी ने जलसे का आगाज हुआ कलाम पाक पढ़कर किया।मौलाना नाजिम नदवी ने मदरसे में कुरान को हिफ्ज़ करने वाले तलबाओ की दास्तारबंदी कराई,मौलाना इनामुल्ला ने कुरान हिफ्ज़ करने वाले तलबा और उनके घरवालों को मुबारकबाद दी। मौलाना आसिफ नदवी नाजिम मदरसा छुटमलपुर ने समाज मे फैली बुराइयों को खत्म करने के लिए अपील की। मौलाना शाकिर नदवी ने कहा कि हम सब को दीन के रास्ते पर चलकर अपने मुस्तकबिल को सवारना चाहिए।

 मौलाना नाजिम नदवी ने देश मे अमन खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ कराई। इस मौके पर कारी मो.आबिद,कारी अब्दुल जब्बार,कारी नौशाद,कारी दिलशाद,कारी रियाज़, सलमान,शाकिर,जमील अहमद,कारी अरशद,अब्दुल वाहिद,इकराम,मो दिलशाद,कामिल,असलम,  शहज़ाद,नोमान,सुभान मलिक,फरमान,अब्दुल कादिर आदि ग्रामीणों ने जलसे मे शिरकत की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + thirteen =