दफ्तरों से अफसर गायब शिक्षा विभाग का पूरा अमला चुनाव में झोंका
दफ्तरों से अफसर गायब शिक्षा विभाग का पूरा अमला चुनाव में झोंका
7
Share
Share
23 अक्टूबर के मतदान के लिए तैयारियां पूरीं, 18 प्रत्याशी व नौ जिलों में फैले 1,82,720 मतदाता बनेंगे भाग्य विधाता
मेरठ। स्नातक चुनाव के मद्देनजर शिक्षा विभाग के तमाम आला अफसर प्रशासन के साथ दिन भर तैयारियों के नाम पर मिटिंग में लगे रहे। इन चुनावों में शिक्षा विभाग का पूरा अमला झोंक दिया गया है। शिक्षा विभाग के अफसरों की बात करें तो जिला विद्यालय निरीक्षक और संयुक्त निदेशक शिक्षा समेत तमाम अफसर प्रशासन के साथ लगातार आज मिटिंगों में रहे। वहीं दूसरी ओर इस चुनाव में 1,82,720 मतदाता करेंगे 18 प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे। मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 के लिए चुनावी रण पूरी तरह सज चुका है। 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए जिला निर्वाचन प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर इस बार चुनावी मैदान में कुल 18 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भाग्य का फैसला मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में फैले 1,82,720 मतदाता करेंगे। मतदान को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र में कुल 380 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए गए हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की बात करें तो इस सीट पर कुल 10 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में इस सीट पर कुल 8 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के अधिकृत उम्मीदवारों के बीच माना जा रहा है।
1,82,720 मतदाता तीन सौ मतदान केंद्र
अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में कुल 1,82,720 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों क्षेत्रों में वोटरों की संख्या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,28,595 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें गाजियाबाद जिले में सबसे अधिक स्नातक वोटर बने हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 54,125 शिक्षक मतदाता पंजीकृत हैं। शिक्षक वोटरों के मामले में गौतमबुद्धनगर जिला सबसे आगे है। चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन ने नौ जिलों के मतदाताओं के लिए कुल 380 मतदान बूथ स्थापित किए हैं। इन सभी मतदेय स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं ताकि मतदाता बिना किसी भय या व्यवधान के निष्पक्ष ढंग से वोट डाल सकें। मेरठ जिले की बात करें, तो यहां दोनों पदों के लिए कुल 107 बूथों पर मतदान कराने का प्रस्ताव है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि एमएलसी (स्नातक और शिक्षक) चुनाव के लिए पुरानी मतदाता सूची पूरी तरह निरस्त कर दी जाती है। इस चुनाव के लिए केवल वही लोग मतदान कर सकते हैं, जिन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अवधि में नए सिरे से फॉर्म-18 (स्नातक के लिए) या फॉर्म-19 (शिक्षक के लिए) भरकर अपना नाम नई मतदाता सूची में शामिल कराया है। मेरठ शिक्षक सीट के लिए लगभग 47,481 और स्नातक सीट के लिए 85,052 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
27 अक्टूबर को मतगणना
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। मतों की गिनती 27 अक्टूबर 2026 को की जाएगी, जिसके बाद ही मेरठ-सहारनपुर खंड के नए विधान परिषद सदस्यों (MLC) के नामों की आधिकारिक घोषणा होगी।
Leave a comment