Home मेरठ बबीता शहर व अनीता जिला महिला मोर्चाघ्यक्ष
मेरठ

बबीता शहर व अनीता जिला महिला मोर्चाघ्यक्ष

बबीता शहर व अनीता जिला महिला मोर्चाघ्यक्ष

Share
बबीता शहर व अनीता जिला महिला मोर्चाघ्यक्ष
Share

भाजपा ने घोषित किए प्रदेश के सभी बचे जिलों में महिला मोर्चा के अध्यक्ष के नाम

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के सूबे के जिन जनपदों संगठन के जिला व शहर अध्यक्षो के घोषणा होनी बाकि रह गयी थी वह कर दही गयी है। इनमें मेरठ जनपद भी शामिल था। मेरठ में बबीता चौहान को संगठन का नया महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि अनीता सिंह गुर्जर को जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। महिला मोर्चा की नई पदाधिकारियों को कैंट बोर्ड की निवर्तमान अध्यक्ष व भाजपा की पंजाबी नेत्री बीना वाधवा ने बधाई दी और नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया है। नई पदाधिकारियों को भाजपा के अन्य महिला माेर्चा कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी है और संगठन को मजबूती से चलाने की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने मेरठ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों और महानगर के लिए नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी नेताओं का मानना है कि इन अनुभवी और जमीनी स्तर की नेत्रियों को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी का महिला विंग और अधिक सशक्त होगा और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के अभियान को और गति मिलेगी। ​इस घोषणा के बाद से क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल और भाजपा नेताओं ने दोनों नए अध्यक्षों को बधाई दी है। अलग-अलग क्षेत्रों में ये बनीं जिलाध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र में सारिका गुप्ता को सहारनपुर महानगर, अजिता गुर्जर को मेरठ जिला, बबिता चौहान को मेरठ महानगर, कल्पना वर्मा को बुलंदशहर, सिद्धि प्रधान अग्रवाल को गाजियाबाद महानगर, पूजा शर्मा को हापुड़ और मोक्षिका शर्मा को संभल की जिम्मेदारी दी गई है।

इनकी भी की गई है घोषणा

बृज क्षेत्र में मंजू वर्मा को एटा, डॉ. आरती मित्तल को अलीगढ़ महानगर तथा डॉ. मीनाक्षी गंगवार को बरेली जिला का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कानपुर क्षेत्र में आशा पांडेय को कानपुर दक्षिण, नीरजा गुप्ता को झांसी महानगर, प्रवेश शर्मा को झांसी जिला, प्रीति तिवारी को फर्रूखाबाद, ममता गुप्ता को हमीरपुर तथा शशि सोमेंद्र सिंह को जालौन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अवध क्षेत्र में कुसुम सिंह को सीतापुर, दीपिका साहू को अंबेडकरनगर, साधना पांडेय को बलरामपुर, रंजीता श्रीवास्तव को बहराइच और माधुरी सिंह त्रिपाठी को श्रावस्ती का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।काशी क्षेत्र में सुषमा मालवीय को भदोही, गीता सिंह को अमेठी, जान्हवी कशेरा को मीरजापुर तथा विजयलक्ष्मी शुक्ला को सुल्तानपुर की जिम्मेदारी मिली है। गोरखपुर क्षेत्र में सुनीता भारती को लालगंज का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =

Related Articles

इस साल 82 हजार घट गई बोर्ड परीक्षा देने वालों की संख्या

इस साल 82 हजार घट गई बोर्ड परीक्षा देने वालों की संख्या

हाईकोर्ट ने की बहू की बत्ती गुल!

हाईकोर्ट ने की बहू की बत्ती गुल!

CBM की डिजिटल लाइब्रेरी में अध्यापन कार्य शुरू

CBM की डिजिटल लाइब्रेरी में अध्यापन कार्य शुरू

साइकिल पर सवार हुए पूर्व सांसद राजपाल सैनी

साइकिल पर सवार हुए पूर्व सांसद राजपाल सैनी