Home Uncategorized नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया ईदगाह कब्रिस्तानों का निरीक्षण 
Uncategorized

नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया ईदगाह कब्रिस्तानों का निरीक्षण 

Share
Share

बेहट । नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने आगामी शबे बरात को लेकर कस्बे के कई कब्रिस्तानों का निरीक्षण कर विशेष साफ सफाई व प्रकाश व्यवस्था करने के आदेश दिए। 

शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान  कस्बे के कब्रिस्तान और ईदगाह का निरीक्षण करने पहुंचे,यहां उन्होंने सफाई व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था को देखा और उन्होंने कस्बे के सभी कब्रिस्तानों और ईदगाह में साफ सफाई और बिजली की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। चेयरमैन अब्दुल रहमान ने कहा कि शब ए बारात इबादत की रात होती है। इस रात को भारी संख्या में लोग कब्रिस्तान पहुंचते है और अपने मरहूमों के लिए दुआ ए मगफिरत करते है। रात में लोगों की भारी संख्या होने की वजह से कब्रिस्तान में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कब्रिस्तानों में हाई मास्क लाइटे लगवाई जायेगी। इस मौके सफाई नायक राकेश बिरला तंजीम पीरजादा,मुराद राव,शेख़ नादिर,अल्लादिया सहित नगर पंचायत के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =

Recent Comments

No comments to show.