उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट नारेबाजी
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट नारेबाजी
15
Share
Share
सीलिंग और ध्वस्तीकरण के मनमाने नोटिसों के खिलाफ गरजे व्यापारी, सीएम को ज्ञापन
मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने अफसरों पर व्यापारियों को उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन कर सीएम को ज्ञापन भेजा। नगर निगम, नगर पालिका और आवास विकास प्राधिकरण द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की आड़ में व्यापारियों को सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण के मनमाने नोटिस जारी किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन प्रेषित किया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और विकास प्राधिकरण नियमों की गलत व्याख्या करके व्यापारियों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न कर रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का डर दिखाकर मनमाने ढंग से सीलिंग और ध्वस्तीकरण के नोटिस बांटे जा रहे हैं, जिसे उत्तर प्रदेश का व्यापारी समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री से इस प्रकार की एकतरफा व तानाशाही कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ, तो संगठन पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से राजकुमार त्यागी, इसरार सिद्दीकी, सुनील गुप्ता, अतुल्य गुप्ता, सुशील जैन, साजिद सरफराज, मनी बंसल, निशांत अग्रवाल, ब्रह्मपाल, अतुल त्यागी, पुनीत और राजकुमार सैनी सहित भारी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a comment