Home मेरठ CBM की डिजिटल लाइब्रेरी में अध्यापन कार्य शुरू
मेरठ

CBM की डिजिटल लाइब्रेरी में अध्यापन कार्य शुरू

CBM की डिजिटल लाइब्रेरी में अध्यापन कार्य शुरू

Share
CBM की डिजिटल लाइब्रेरी में अध्यापन कार्य शुरू
Share

राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सीईओ कैंट जाकिर हुसैन, इंजी. सेक्शन हेड एई पीयूष गौतम व ओएस जयपाल तोमर भी रहे मौजूद

मेरठ। पीएम मोदी के प्रशासनिक मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के प्रयासों के चलते आज मेरठ कैंटोनमेंट बोर्ड और सांसद निधि के सहयोग से स्थापित की गयी डिजिटल लाइब्रेरी में छात्रों का पढ़ाना प्रारंभ हो गया है। इस शानदार मौके पर राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सीईओ कैंट जाकिर हुसैन, कैंट बोर्ड के इंजीनियरिंग सेक्शन हेड एई पीयूष गौतम, ओएस जयपाल तोमर आदि भी मौजूद रहे।

प्रतियागी परीक्षाओं की कर सकेंगे तैयारी

इस लाइब्रेरी के माध्यम से सामान्य आर्थिक वर्ग के छात्र एवं छात्राओं को पूर्णतया कंप्यूटर पर आधारित कंपीटीशन की तैयारी करने की सुविधा उपलब्ध है। वाईफाई उपलब्ध है आर ओ वाटर उपलब्ध है और चाय और कॉफ़ी की सुविधा भी उपलब्ध है। 19 कंप्यूटर और आर्ट सेट बिना कंप्यूटर की यानी कुल 27 सेट प्रारंभिक तौर पर यहां पर छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए उपलब्ध होने वाली है। भविष्य में यहां पर अध्ययन करने वाले छात्र एवं छात्राओं को मार्गदर्शन मिल सके इसके लिए विशेषज्ञों की वार्ताओं की व्यवस्था भी की जाने वाली है।

महत्वपूर्ण संस्थानों से अनुबंध

सीईओ कैंट जाकिर हुसैन ने बताया कि इसके लिए चार बड़ी महत्वपूर्ण संस्थानों से अनुबंध है कि उनकी बुक्स को निशुल्क डाउनलोड कर सकेंगे। एनसीईआरटी ने भी हमको अनुमति दी है कि हम कंपीटीशन की तैयारी के लिए बुक्स को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त हमारे पास लगभग 5000 पुस्तक उपलब्ध है और फिजिकल भी 2000 पुस्तकों की उपलब्धता है और धीरे-धीरे आवश्यकता के अनुसार संसाधनों में और उसमें वृद्धि की जाएगी। डा. वाजपेयी ने बताया कि फिलहाल पहले 3 महीने आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा करके रजिस्टर में अपना नाम पता मोबाइल नंबर की एंट्री करके छात्र को पढ़ने की सुविधा दी जाएगी। बाद में अनुभव के आधार पर आवश्यक व्यवस्थाओं की किए जाने का योजना है। नवरात्र में सरस्वती पूजन के दिन मां सरस्वती के चित्र के आगे सीओ कैंट बोर्ड जाकिर हुसैन और डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई ने संयुक्त रूप से दीप को प्रज्वलित किया और पुष्प अर्चन किया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + two =

Related Articles

साइकिल पर सवार हुए पूर्व सांसद राजपाल सैनी

साइकिल पर सवार हुए पूर्व सांसद राजपाल सैनी

फैक्ट्री दे रही गेसूपुर बफावत में मौत की सौगात

फैक्ट्री दे रही गेसूपुर बफावत में मौत की सौगात

सुप्रीमकोर्ट का अपमान ही नहीं शहर के सुनियोजित विकास को खतरा भी

सुप्रीमकोर्ट का अपमान ही नहीं शहर के सुनियोजित विकास को खतरा भी

शस्त्र प्रदर्शन कर दुर्गावाहिनी की शक्ति उपासना

शस्त्र प्रदर्शन कर दुर्गावाहिनी की शक्ति उपासना