शारदीय नवरात्रों के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी का सरस्वती शिशु मंदिर गंगानगर में भव्य आयोजन
मेरठ। शारदीय नवरात्रों के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी द्वारा आज प्रातः 10:00 बजे सरस्वती शिशु मंदिर राजपुरा, गंगानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ आदिशक्ति जगदम्बा, भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा दुर्गा शस्त्र प्रदर्शन, माँ के नौ रूपों की महिमा का वर्णन एवं भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया।
नवरात्र नारी शक्ति का पर्व
कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका काजल भगीरथ ने उपस्थित मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्र केवल व्रत-उपवास का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति के जागरण का पर्व है। आज की बहन-बेटियों को माँ दुर्गा के समान साहसी, संस्कारी और आत्मनिर्भर बनना होगा।
इस अवसर कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम इंग्लिश क्विज कंप्टीशन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेज़ी भाषा के प्रति रुचि, सामान्य ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करना रहा। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई कक्षा द्वितीय से पंचम तक जिसमें छवि, साहिल और राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया दूसरा वर्ग कक्षा षष्ठ से अष्टम तक रहा जिसमें दिव्यांशी, तानि और ध्रुवकान्त ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, तत्पश्चात इस अवसर पर विश्व हिंदी परिषद की बहनों द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। शस्त्र पूजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति, साहस एवं आत्मरक्षा के महत्व का संदेश दिया गया। बहनों द्वारा शस्त्र संचालन का प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से विद्यालय में सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) कक्षाएँ प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, साहस तथा विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने की क्षमता विकसित करना है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर माता रानी के भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्तिमय वातावरण में उपस्थित जनसमूह ने माता रानी के भजनों का आनंद लिया तथा सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रधानाचार्या श्रीमती आरती शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
ये रहे मौजूद
विहिप बजरंग दल के महानगर प्रचार प्रमुख आकाश प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम में इस अवसर पर महानगर संयोजिका शिप्रा सैनी, महानगर सह संयोजिका मीनाक्षी पांडेय, मुख्य अतिथि डा.सुहासनी शर्मा,सपना देवी, कनिका, स्वाति, शिवम्, संगीतज्ञ अनुज शर्मा,तबला वादक अश्विनी जी आदि उपस्थित रहे।
Leave a comment