Home मेरठ भाजपा 6 से 8 सपा को 3 से 5 का अनुमान
मेरठ

भाजपा 6 से 8 सपा को 3 से 5 का अनुमान

भाजपा 6 से 8 सपा को 3 से 5 का अनुमान

Share
भाजपा 6 से 8 सपा को 3 से 5 का अनुमान
Share

एमएलसी चुनाव में सरकार और संगठन के बूते भाजपा का पलड़ा भारी, सपा ने चला पीडीए कार्ड

मेरठ। एमएलसी चुनाव के नतीजो को यूपी के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया जा रहा है, हालांकि आमतौर पर पहले से यह होता आया है कि जिस पार्टी की सरकार होती है एमएलसी जैसे चुनावों में उनकाे बढ़त मिलनी सामान्य सी बात है और इस बार भी ऐसा ही होने जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन को इस चुनाव में कमतर नहीं आंका जा सकता। भले ही नतीजे कुछ भी आएं, लेकिन इतना तय है कि समाजवादी पार्टी के खाते में चार से छह सीटें आ सकती हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा के बढ़ती मुख्य वजह उसका सरकार में होना और मजबूत संगठन है। वैसे इस चुनाव में समाजवादी पार्टी से ज्यादा साख भारतीय जनता पार्टी की दांव पर है, क्योंकि भाजपा सरकार में है।

भाजपा (NDA) का पलड़ा भारी

विधान परिषद में भाजपा अपनी वर्तमान संगठनात्मक पकड़ और ‘मिशन 2027’ की आक्रामक रणनीति के दम पर बढ़त बनाती दिख रही है। विश्लेषकों का अनुमान है कि भाजपा 11 में से 6 से 8 सीटें अपने पाले में कर सकती है। मेरठ और वाराणसी जैसी सीटों पर भाजपा का कैडर काफी सक्रिय रहा है।

समाजवादी पार्टी (सपा) की कड़ी टक्कर

अपने ‘PDA अभियान’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) और पुरानी पेंशन बहाली (OPS) जैसे मुद्दों के सहारे शिक्षकों और स्नातकों के बीच सपा ने इस बार बेहद मजबूत घेराबंदी की है। सपा कई सीटों पर भाजपा के बागियों को उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय और कड़ा बनाने में सफल रही है। अनुमानों के मुताबिक सपा 3 से 5 सीटों पर उलटफेर कर भाजपा को कड़ी शिकस्त दे सकती है। विशेष रूप से गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर सपा प्रत्याशी (भाजपा के पूर्व बागी) के आने से मुकाबला बेहद करीबी हो गया है।

क्यों अहम है चुना

इस चुनाव के जरिए जो भी पार्टी बढ़त बनाएगी, उसका 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए नैतिक साहस और नैरेटिव काफी मजबूत होगा। जहां भाजपा प्रबुद्ध वर्ग के बीच अपनी पैठ बनाए रखना चाहती है, वहीं सपा इसे सरकार को घेरने और 2027 की पिच तैयार करने के बड़े मौके के रूप में देख रही है। सभी 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब मतपेटियों में बंद हो चुका है। अब सभी की नजरें 27 अक्टूबर 2026 को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब यह साफ हो जाएगा कि इस महासंग्राम का असली विजेता कौन बनता है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =

Related Articles

बैंच के लिए सुदीप जैन ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

बैंच के लिए सुदीप जैन ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

नसीराबाद में कार्रवाई तो फिर CBM में क्यों नहीं

नसीराबाद में कार्रवाई तो फिर CBM में क्यों नहीं

कब्रिस्तान की जगह को भी नहीं बख्शा कर लिया कब्जा

कब्रिस्तान की जगह को भी नहीं बख्शा कर लिया कब्जा