Home मेरठ कब्रिस्तान की जगह को भी नहीं बख्शा कर लिया कब्जा
मेरठ

कब्रिस्तान की जगह को भी नहीं बख्शा कर लिया कब्जा

कब्रिस्तान की जगह को भी नहीं बख्शा कर लिया कब्जा

Share
कब्रिस्तान की जगह को भी नहीं बख्शा कर लिया कब्जा
Share
मेरठ। वाल्मीकि चेतना मंच उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र ढीगिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मोनिंदर सूद वाल्मीकि के संयुक्त नेतृत्व में, महर्षि वाल्मीकि आश्रम ( नूर नगर मार्ग / वाया दिल्ली रोड मेरठ शहर) को नगर निगम और अन्य भू-माफियाओ से कब्जा मुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी दिया।

समाज के तमाम नेता रहे मौजूद

हिन्द मजदूर सभा के जिला मंत्री विनेष विद्यार्थी ने बताया कि चौ सुंदर लाल भुरंडा, कमल मनोठिया, कैलाश चन्दौला, नरेश सिलेलान, ईश्वर दयाल भुरन्डा, रविन्द्र वेद, शालिनी सिंह मसीह, विशाल बालूजा, विजय अम्बेडकर, राकेश गेहरा, महर्षि वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम वाल्मीकि, राजू ढीगिया, आर के बौद्ध, नरेंद्र सागर, मोनू वेद, संजय टांक, मेडिकल कॉलेज मेरठ कर्मचारी नेता अनिल धवन, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ शाखा एलएलआरएम मेडिकल के संयोजक नन्नू राम,नीरज टांक,रंजीत सावंत, नेता हीरा लाल कोकी, पदमा जोनसन, रवि धवन, रवित कुमार, व वाल्मीकि चेतना मंच के प्रदेश महामंत्री व प्रवक्ता विनेश विधार्थी आदि इसमें शामिल रहे। विनेश विद्यार्थी ने बताया कि वाल्मीकि चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र ढीगिया ने बताया कि मेरठ शहर स्थित खसरा नंबर 2104 की लगभग एक सौ बीघा भूमि, अनुसूचित जाति वंचित वाल्मीकि समाज के निजी कब्रिस्तान की के लिए वाल्मीकि समाज (पुरातन नाम खाकरोबान) के स्वामित्व वाली भूमि थी, जिस पर समय-समय पर तथाकथित भूमि माफियाओं, और नगर निगम ने बेजा कब्जा कर लिया। साल 1986 में महर्षि वाल्मीकि आश्रम के नाम से इसका रजिस्ट्रेशन कराया गया था, जिसका पत्थर भी उक्त भूमि पर स्थापित है, वर्ष 1996 में तत्कालीन जिलाधिकारी मेरठ संजय अग्रवाल द्वारा अभिलेखों का परीक्षण कराने के बाद, मंगल पांडे कालेज मेरठ की नींव तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह द्वारा रखे जाने के कार्यक्रम को स्थगित करा दिया था, किंतु नगर निगम मेरठ द्वारा वाल्मीकि समाज को कमज़ोर समझकर, वहां पर नगर निगम की वर्कशॉप व खत्ता बना लिया है। इसका लगातार विरोध किया जा रहा है। सुरेंद्र ढीगिया ने बताया कि सरकार, वाल्मीकि समाज की भूमि को कब्ज़ा मुक्त करायें। प्रदेश उपाध्यक्ष मोनिंदर सूद वाल्मीकि ने कहा कि यदि सरकार द्वारा भू-माफियाओं और भू-माफियाओं की तरह नगर निगम द्वारा किए गए अनाधिकृत क़ब्ज़े को नहीं छेडा तो वाल्मीकि समाज, वाल्मीकि चेतना मंच के तत्वावधान में आंदोलन करने को मजबूर होगा।

पंचायत का एलान

सुरेंद्र ढीगिया ने कहा कि त्यौहारों के बाद वाल्मीकि समाज की जनपद स्तर पर एक बडी पंचायत की जायेगी, जिसमें सर्व सम्मति से, आंदोलन का फैसला किया जायेगा। गौतम वाल्मीकि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि सेना, वाल्मीकि आश्रम के आंदोलन को मजबूत करेगी, शालिनी सिंह मसीह ने कहा कि वाल्मीकि आश्रम को कब्ज़ा मुक्त कराने के आंदोलन में, महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रहेगी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =

Related Articles

बैंच के लिए सुदीप जैन ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

बैंच के लिए सुदीप जैन ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

नसीराबाद में कार्रवाई तो फिर CBM में क्यों नहीं

नसीराबाद में कार्रवाई तो फिर CBM में क्यों नहीं

भाजपा 6 से 8 सपा को 3 से 5 का अनुमान

भाजपा 6 से 8 सपा को 3 से 5 का अनुमान