कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टी रवाना, चुनाव परिणाम 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना पूरी होने के बाद है आना
मेरठ। मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद दोनों सीटों पर कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें स्नातक सीट पर 8 और शिक्षक सीट पर 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच है। नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद दोनों सीटों पर कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें स्नातक सीट पर 8 और शिक्षक सीट पर 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच है।
प्रशासनिक तैयारियां
पूरे मेरठ-सहारनपुर खंड में स्नातक सीट के लिए 127 मतदान केंद्रों पर 380 बूथ और शिक्षक सीट के लिए 121 मतदान केंद्रों पर 125 बूथ बनाए गए हैं। मेरठ जनपद में स्नातक सीट के लिए 31 मतदान केंद्रों पर 77 बूथ और शिक्षक निर्वाचन के लिए 30 बूथ गठित किए गए हैं। सहारनपुर जिले की स्थिति की बात करें तो सहारनपुर में स्नातक चुनाव के लिए 19 मतदान केंद्रों पर 80 मतदेय स्थल तैयार किए गए हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल के 9 जनपदों को मिलाकर बने इस खंड में कुल 1,28,595 पंजीकृत स्नातक मतदाता हैं। कुल 64,525 शिक्षक मतदाता दर्ज हैं। चुनाव कार्यालय के अनुसार अकेले सहारनपुर जिले में स्नातक चुनाव के लिए 24,148 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 14,139 पुरुष और 10,009 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद सभी मतपेटियों (बैलट बॉक्स) को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा कर दिया जाएगा। इसके बाद, 27 अक्टूबर 2026 को सुबह से वोटों की गिनती (मतगणना) शुरू होगी और उसी दिन अंतिम चुनाव परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
Leave a comment