Home मेरठ हाईकोर्ट ने की बहू की बत्ती गुल!
मेरठ

हाईकोर्ट ने की बहू की बत्ती गुल!

हाईकोर्ट ने की बहू की बत्ती गुल!

Share
हाईकोर्ट ने की बहू की बत्ती गुल!
Share

कंकरखेड़ा चौकी व अधिशासी अभियंता महेश की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, हाईकोर्ट में दाखिल हुई अनुपालन रिपोर्ट

मेरठ। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एन्क्लेव में ऋषिपाल सिंह के मकान पर लगा बिजली का मीटर पुलिस की मौजूदगी में हटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान कंकरखेड़ा चौकी प्रभारी अजीत सिंह शाक्य और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता महेश मौजूद रहे। कार्रवाई के बाद हाईकोर्ट में अनुपालन रिपोर्ट भी दाखिल की गई। मामले में ऋषिपाल सिंह की ओर से अधिवक्ता सुनील चौधरी, एडवोकेट हाईकोर्ट इलाहाबाद ने पक्ष रखा। याची की ओर से मकान और बिजली कनेक्शन को लेकर चल रहे विवाद के संबंध में न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत किया गया था।

बहू ने लगाए थे दुष्कर्म के आरोप

मामले में बहू स्वाति वर्मा की ओर से अपने ससुर, चचिया ससुर और पति के विरुद्ध दुष्कर्म, गर्भपात कराने, जानलेवा हमला करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए जाने की बात सामने आई। याची पक्ष के अनुसार, पुलिस विवेचना के दौरान इन आरोपों से संबंधित कुछ गंभीर धाराएं प्रमाणित नहीं पाई गईं और विवेचना अधिकारी ने उन्हें हटाया। याची पक्ष ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए विवेचना में हुई कार्रवाई का हवाला दिया। याची पक्ष का यह भी आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद बहू स्वाति वर्मा, उसकी मां, बहन और परिवार के अन्य सदस्यों ने ऋषिपाल सिंह के मकान पर पूरी तरह कब्जा कर लिया। इसको लेकर मकान के कब्जे और बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद चल रहा है।

हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ, जिसमें न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह शामिल थे, के समक्ष प्रकरण उठाया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बिजली विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में मीटर हटाने की कार्रवाई की और अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की। इस प्रकरण में अधिवक्ता सुनील चौधरी ने याची की ओर से न्यायालय के समक्ष बिजली कनेक्शन और मकान से जुड़े विवाद के तथ्यों को रखा।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + five =

Related Articles

CBM की डिजिटल लाइब्रेरी में अध्यापन कार्य शुरू

CBM की डिजिटल लाइब्रेरी में अध्यापन कार्य शुरू

साइकिल पर सवार हुए पूर्व सांसद राजपाल सैनी

साइकिल पर सवार हुए पूर्व सांसद राजपाल सैनी

फैक्ट्री दे रही गेसूपुर बफावत में मौत की सौगात

फैक्ट्री दे रही गेसूपुर बफावत में मौत की सौगात

सुप्रीमकोर्ट का अपमान ही नहीं शहर के सुनियोजित विकास को खतरा भी

सुप्रीमकोर्ट का अपमान ही नहीं शहर के सुनियोजित विकास को खतरा भी