Home Uncategorized मेरठ: इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग से मचा हड़कंप, जलकर राख हुआ पूरा घर, पांच लोग झुलसे
Uncategorized

मेरठ: इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग से मचा हड़कंप, जलकर राख हुआ पूरा घर, पांच लोग झुलसे

Share
Share

उत्तर प्रदेश के मेरठ मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित गोल्डन कॉलोनी में इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्जिंग के दौरान आग लग गई। पास में खड़ी पेट्रोल स्कूटी में भी आग लग गई। घर की चपेट में घर के काफी हिस्से जल गए। इस हादसे में 5 लोग झुलस गए है।

आपको बता दे कि शहजाद अपनी पत्नी और तीन बच्चों के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित गोल्डन कॉलोनी साथ रहते हैं. शहजाद ने घर में आकर शाम को अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के लिए लगाई और घर के कामो में व्यस्त हो गाय। अचानक तेज धमाके के साथ चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई और उसके पास खड़ी पेट्रोल में देखते ही देखते उसने भी आग पकड़ ली। आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग की लपटे इतनी तेज थी कि उसकी चपेट में शहजाद उनकी पत्नी, बेटी व दो बेटे भी झुलस गए। आग की लपटों को देखकर आसपास के मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। दोनों स्कूटी पूरी तरह से जल चुकी थी।

वहा मौजूद पड़ोसियों ने घर से सभी सदस्यों को बाहर निकाला। इस दौरान शहजाद के अलावा उनकी पत्नी रईशा, 16 वर्षीय बेटी रानू, 14 वर्षीय बेटा उमर, 13 वर्षीय साद बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें स्थानीय निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। रईशा व रानू की हालत काफी गंभीर है। शहजाद का कहना है कि वह स्कूटी को चार्जिंग पर लगाकर सो रहे थे। बीती देर रात्रि यह घटना हुई.
इस बारे में सीओ सिटी कोतवाली मेरठ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिली थी. सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + two =