Home Uncategorized मेरठ में ब्यूटीपार्लर बना लूटपार्लर! फेशियल के दौरान महिला के कुंडल गायब, महिलाओं का हंगामा
Uncategorized

मेरठ में ब्यूटीपार्लर बना लूटपार्लर! फेशियल के दौरान महिला के कुंडल गायब, महिलाओं का हंगामा

Share
Share

उत्तर प्रदेश के मेरठ नौचंदी थाना क्षेत्र के डी ब्लॉक में ब्यूटी पार्लर के बाहर महिलाओं और कालोनी के लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि ब्यूटीपार्लर में फेशियल कराने आने वाली महिलाओं के कानों का कुंडल चोरी कर लिए।

आपको बता दे कि ब्यूटीपार्लर में ऐसी घटना काफी बार हो चुकी है शुक्रवार को महिलाए काफी संख्या में ब्यूटीपार्लर पहुची और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं महिलाओं को शांत कराने में जुटी है।

दरअसल, डीब्लॉक में एनफिनिटी नाम से एक ब्यूटीपार्लर है। यहां अक्सर महिलाएं ब्यूटी सर्विस लेने आती हैं। महिलाओं का आरोप है कि इस ब्यूटी पार्लर में फेशियल करने के दौरान कुंडल लूटे जाते हैं। महिलाओं ने कहा कि हाल में ही एक और ऐसी घटना हुई है। जब महिला यहां फेशियल कराने आए इस दौरान उसके सोने के कुंडल गायब कर दिए गए।

जिसके बाद महिलाओं ने कहा कि फेशियल क्रीम में कुछ नशीली चीज मिलाकर उसे चेहरे पर लगा दिया जाता है। इससे क्लाइंट थोड़ी देर के लिए बेसुध हो जाती है। इस बीच उसके कुंडल निकाल लेते हैं। जब महिला घर जाकर ज्वैलरी चैक करती है तो कुंडल गायब मिलते हैं। बाद में जब ब्यूटी पार्लर पर शिकायत करने आओ तो वो साफ इंकार कर देती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + seventeen =

Related Articles

महिला योग पतंजलि की ओर से योग शिविर का आयोजन

महिला योग पतंजलि की ओर से योग शिविर का आयोजन

शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर लोगों में दहशत

शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर लोगों में दहशत

शास्त्रीनगर में मकानों के सैटबैक तोड़े लोगों में डर और दहशत

शास्त्रीनगर में मकानों के सैटबैक तोड़े लोगों में डर और दहशत

विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर

विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर