Home मेरठ शिक्षक शिक्षा प्रमाणपत्र ब्रिज कोर्स 21 से पंजीकरण
मेरठ

शिक्षक शिक्षा प्रमाणपत्र ब्रिज कोर्स 21 से पंजीकरण

शिक्षक शिक्षा प्रमाणपत्र ब्रिज कोर्स 21 से पंजीकरण

Share
शिक्षक शिक्षा प्रमाणपत्र ब्रिज कोर्स 21 से पंजीकरण
Share

इंतजार होगा खत्म एनआईओएस के ब्रिज कोर्स की पंजीकरण के लिए फिर से खुलेगी विंडो

मेरठ। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) छह महीने के प्राथमिक शिक्षक शिक्षा प्रमाणपत्र ब्रिज कोर्स के लिए पंजीकरण पोर्टल दोबारा खोलने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पंजीकरण पोर्टल 21 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक खुला रहेगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bridge.nios.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एनआईओएस को सरकारी शिक्षकों सहित विभिन्न संबंधित पक्षों से पंजीकरण दोबारा शुरू करने के अनुरोध मिले थे। इन अनुरोधों के बाद पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और अवसर दिया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य बीएड योग्यता वाले उन शिक्षकों के व्यावसायिक विकास में सहायता करना है, जो प्राथमिक स्तर पर पढ़ाना जारी रखना चाहते हैं।

किन शिक्षकों के लिए यह पाठ्यक्रम जरूरी है?

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की समग्र निगरानी में इस ब्रिज कोर्स को विकसित करेगी। जानकारी के अनुसार, जिन प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच बीएड योग्यता के आधार पर हुई थी, उन्हें सेवा में अपनी पात्रता बनाए रखने के लिए यह पाठ्यक्रम पूरा करना आवश्यक है।्एनआईओएस ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन के लिए बताए गए तमाम चरणों का पालन करके पंजीकरण कर सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bridge.nios.ac.in पर जाएं। मुख्य पृष्ठ पर दिए गए ‘नामांकन करें’ विकल्प पर क्लिक करें। भी निर्देश ध्यान से पढ़ें और आगे बढ़ने के विकल्प पर क्लिक करें। अपनी बुनियादी जानकारी भरें। पंजीकरण फॉर्म में व्यक्तिगत और व्यावसायिक विवरण सही-सही दर्ज करें। यदि आवश्यक हो, तो संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। निर्धारित शुल्क का भुगतान करके फॉर्म जमा करें। अंत में, पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =

Related Articles

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट नारेबाजी

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट नारेबाजी

परमिशन देने वाले अफसर इंतजाम करना भूले

परमिशन देने वाले अफसर इंतजाम करना भूले

दफ्तरों से अफसर गायब शिक्षा विभाग का पूरा अमला चुनाव में झोंका

दफ्तरों से अफसर गायब शिक्षा विभाग का पूरा अमला चुनाव में झोंका

बजरंग दल ने विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन

बजरंग दल ने विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन