Home मेरठ कुछ सीटों पर निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं खेल
मेरठ

कुछ सीटों पर निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं खेल

Share
कुछ सीटों पर निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं खेल
Share

विरोध व हंगामे की छिटपुट घटनाओं के अलावा मतदान शांति पूर्वक संपन्न, सभी मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा बल रहा तैनात

मेरठ/नोएडा/बागपत। मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) निर्वाचन सीटों के लिए आज शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से शाम चार बजे तक मतदान चला। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा व समाजवादी पार्टी के बीच माना जा रहा है, लेकिन कुछ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को खेल खराब का सकते हैं। चुनाव आयोग के सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस बार के चुनाव में जहां भाजपा और सपा की साख सीधे दांव पर लगी है, वहीं मैदान में उतरे भारी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी दोनों ही मुख्य दलों के समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं। इस बार कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मैदान में उतरने की हिम्मत नहीं दिखाई, जिससे मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा बनाम सपा हो गया है। दोनों सीटों पर कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 14 प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में ताल ठोक रहे हैं। निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

सूची से नाम गायब हंगामा

मतदान के दौरान कई केंद्रों से बड़ी लापरवाही की शिकायतें आ रही हैं। यहाँ मतदाता सूची से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम अचानक गायब मिले हैं। कई आक्रोशित मतदाताओं का कहना है कि उन्होंने पिछली बार भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, लेकिन इस बार लिस्ट में नाम न होने के कारण उन्हें बिना वोट डाले ही मतदान केंद्रों से मायूस होकर लौटना पड़ा है। कुछ मतदान केंद्रों पर सूची से नाम काट दिए जाने की वजह से हंगामे की खबर है। शांति पूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों ने पूरे दिन तमाम मतदान केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी मतदान कर्मियों और सुरक्षा अधिकारियों को पूरी निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के कड़े निर्देश दिए।

स्नातक निर्वाचन सीट

इस सीट पर भाजपा के वर्तमान एमएलसी दिनेश कुमार गोयल और सपा के प्रमेंद्र सिंह भाटी (एडवोकेट) के बीच आमने-सामने की जंग है। हालांकि, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा) के मतदाताओं की भूमिका इस सीट पर सबसे अहम मानी जा रही है, जहां निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा-सपा के पारंपरिक वोटों में सेंध लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वर्तमान भाजपा एमएलसी श्रीचंद शर्मा को समाजवादी पार्टी के डॉ. नितिन तोमर और विभिन्न शिक्षक संगठनों के उम्मीदवारों से कड़ी चुनौती की बात कही जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से मेरठ मंडल और सहारनपुर मंडल के संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल और माइक्रो ऑब्जर्वर्स की तैनाती की गई। मतदान समाप्ति के बाद सभी मतपेटियों को सील कर कड़ी सुरक्षा के बीच मेरठ के मुख्य स्ट्रांग रूम भेजा गया।

प्रशासनिक तैयारियां

पूरे मेरठ-सहारनपुर खंड में स्नातक सीट के लिए 127 मतदान केंद्रों पर 380 बूथ और शिक्षक सीट के लिए 121 मतदान केंद्रों पर 125 बूथ बनाए गए। मेरठ जनपद में स्नातक सीट के लिए 31 मतदान केंद्रों पर 77 बूथ और शिक्षक निर्वाचन के लिए 30 बूथ गठित किए गए। सहारनपुर में स्नातक चुनाव के लिए 19 मतदान केंद्रों पर 80 मतदेय स्थल तैयार किए गए। मेरठ और सहारनपुर मंडल के 9 जनपदों को मिलाकर बने इस खंड में कुल 1,28,595 पंजीकृत स्नातक मतदाता हैं। कुल 64,525 शिक्षक मतदाता दर्ज हैं। 27 अक्टूबर 2026 को सुबह से वोटों की गिनती (मतगणना) शुरू होगी और उसी दिन अंतिम चुनाव परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =

Related Articles

शहर कांग्रेस के दस हजार कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली

शहर कांग्रेस के दस हजार कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली

एलएलसी चुनाव सपा भाजपा में मुख्य मुकाबला

एलएलसी चुनाव सपा भाजपा में मुख्य मुकाबला

मौत बांट रही फैक्ट्री की रिपोर्ट की तलब

मौत बांट रही फैक्ट्री की रिपोर्ट की तलब

हक पर डाका जीते जी मार दिए मासूम

हक पर डाका जीते जी मार दिए मासूम