Home Up शिवानी हत्याकांड: प्रेम विवाह की जिद पर परिजनों ने ले ली बेटी की जान
Up

शिवानी हत्याकांड: प्रेम विवाह की जिद पर परिजनों ने ले ली बेटी की जान

Share
Share
बेटी ने कहा- पापा मैं अंकित से शादी करूंगी, रात में कमरे में हो गया कांड,  आधी रात को यमुना नदी ले गए, फिर... - News18 हिंदी

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र के लुहारी गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव की 21 वर्षीय युवती शिवानी कश्यप की उसके ही माता-पिता, भाई और फुफेरी बहन ने गला घोंटकर हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि शिवानी अपने ही पड़ोस में रहने वाले अंकित प्रजापति से प्रेम विवाह करना चाहती थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और शिवानी कोर्ट मैरिज करने की बात पर अड़ी हुई थी। परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, क्योंकि युवक दूसरी जाति का था और गांव-समाज की मान्यताओं के अनुसार यह “बेइज्जती” मानी जाती।

आपको बता दे कि पुलिस पूछताछ में पिता संजीव उर्फ संजू ने बताया कि शिवानी को कई बार समझाया गया, मगर वह अपनी बात पर अड़ी रही। मंगलवार रात शिवानी ने फिर कोर्ट मैरिज की बात कही, जिससे परिवार का गुस्सा फूट पड़ा। पहले उसकी पिटाई की गई और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद परिजनों ने शव को रात के अंधेरे में यमुना किनारे ले जाकर जलाया और उसकी राख नदी में बहा दी।

बुधवार सुबह शिवानी के प्रेमी अंकित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिता संजीव और मां बबीता को गिरफ्तार कर लिया। भाई रवि और फुफेरी बहन अभी फरार हैं।

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि अंकित की तहरीर पर चारों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला समाज में जातिगत सोच और ऑनर किलिंग जैसी कुप्रथाओं की भयावहता को एक बार फिर उजागर करता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =