Home मेरठ नतीजे से पहले भाजपा में जश्र का माहौल
मेरठ

नतीजे से पहले भाजपा में जश्र का माहौल

नतीजे से पहले भाजपा में जश्र का माहौल

Share
नतीजे से पहले भाजपा में जश्र का माहौल
Share
मेरठ। मेरठ-सहारनपुर मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मतपत्रों के 50-50 बंडल बनाए गए और शाम तक वोटों की गिनती के रुझान आने शुरू हो सकते हैं। अंतिम परिणाम आने में रात या बुधवार सुबह तक का समय लग जाएगा। इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार श्रीचंद शर्मा और सपा प्रत्याशी डॉक्टर नितिन कुमार तोमर के बीच है। हालांकि अभी चुनावी नतीजों का एलान नहीं किया गया है। इसमें अभी वक्त लगेगा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के रुझान आने के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। दूसरे चरण की मतगणना के बीच कुछ कार्यकर्ता फूल-मालाएं लेकर एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के साथ मतगणना स्थल के बाहर पहुंचे। वहां भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ बैठे थे। भाजपाइयों ने जश्र मनाना शुरू कर दिया। इससे पहले 23 अक्टूबर को इस शिक्षक सीट पर करीब 50.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर 64525 मतदाता हैं। 121 मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रक्रिया हुई थी। सुबह से ही मतगणना केंद्रों पर अधिकारियों और एजेंटों की चहल पहल बनी हुई है। शिक्षक सीट पर 10 राउंड की गिनती की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने श्रीचंद शर्मा को माला पहनाई और उनके समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते पूरा परिसर ‘श्रीचंद शर्मा जिंदाबादÓ के नारों से गूंज उठा। जानकारी के मुताबिक मेरठ शिक्षक सीट पर भाजपा के श्रीचंद शर्मा आगे चल रहे हैं, जबकि स्नातक सीट पर समाजवादी पार्टी के परमिंदर भाटी ने बढ़त बना ली है। एमएलसी चुनाव की मतगणना में दोनों सीटों पर मुकाबला जारी है। पहले राउंड में दोनों सीटों पर 7-7 हजार वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। पहले राउंड की मतगणना में सैकड़ों वोट निरस्त किए गए। रुझानों से आश्वस्त बीजेपी नेताओं ने जीत से पहले ही जिंदाबाद के नारों से खुशी जताई। मेरठ में एमएलसी चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले ही बीजेपी समर्थकों में जश्न का माहौल देखने को मिला। शिक्षक सीट पर बीजेपी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा की बढ़त से समर्थकों में उत्साह है। पहले राउंड की गिनती में श्रीचंद शर्मा ने सपा प्रत्याशी से 2600 से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली। इससे पहले एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान काउंटिंग सेंटर के गेट पर हंगामा हो गया। निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ की पुलिस से तीखी बहस हुई। काउंटिंग सेंटर के अंदर मोबाइल ले जाने से रोकने पर विवाद शुरू हुआ। गेट पर तैनात सब-इंस्पेक्टर सत्येंद्र और विक्रांत वशिष्ठ के बीच नोकझोंक हुई।

एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी

मेरठ। यूपी में शिक्षक कोटे की 11 सीटों के लिए मतगणना जारी है। वाराणसी में पहले राउंड में 14 टेबलों पर एक-एक हजार मतों की गिनती हुई है। पहले राउंड में सपा प्रत्याशी और निवर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के प्रमोद मिश्रा हैं। आगरा में सपा के शिक्षक प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल 1050 वोट से आगे हैं। उन्हें 5451 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी को 4462 वोट मिले हैं। अभी 1000 संदिग्ध वोटों के चलते मतगणना रोक दी गई है। सुबह सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। कहा-पश्चिम बंगाल से भी बुरे हालात हैं। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सपा प्रत्याशी संजयन सिंह 2308 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक खंड चुनाव में नगर पालिका मऊ के पोलिंग बूथ पर मतपेटी में 50 वोट अधिक निकलने का आरोप है। निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह एडवोकेट ने इस पर लिखित आपत्ति जताई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में वोटों की गिनती को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- अभी सुनने में आया है कि बूथ नंबर 97, जो कांति सिंह का है, वहां बिना फोल्ड किए हुए वोट मिले हैं। मतलब चोरी भी करो, तो चोरी भी ये भाजपा वाले ईमानदारी से नहीं कर पा रहे हैं। कांति सिंह सपा की प्रत्याशी हैं और लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव लड़ रही हैं। 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हुए चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी हैं। बैलेट पेपर से चुनाव हुआ, ऐसे में जीत-हार के रुझान शाम तक आएंगे। नतीजे कल दोपहर के बाद। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के पहले राउंड की मतगणना के नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं। अयोध्या मंडल के अपर आयुक्त अजय सैनी ने मतगणना स्थल छोड़ दिया। निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह ने उन्हें मतगणना ड्यूटी से हटाने की मांग की थी। उन्होंने निर्वाचन आयोग से शिकायत कर आरोप लगाया था कि अपर आयुक्त भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी की पैरवी करते हैं।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + four =

Related Articles

अवैध कब्जों पर गरजा निगम का बुलडोजर

अवैध कब्जों पर गरजा निगम का बुलडोजर

स्कूल कालेजों के प्रिंसिपल अब भगाएंगे कुत्ते

स्कूल कालेजों के प्रिंसिपल अब भगाएंगे कुत्ते

PM के स्वच्छ भारत अभियान को कैंट बोर्ड का पलीता

PM के स्वच्छ भारत अभियान को कैंट बोर्ड का पलीता

PM के स्वच्छ भारत अभियान को कैंट बोर्ड का पलीता

PM के स्वच्छ भारत अभियान को कैंट बोर्ड का पलीता