Home Up हापुड़: निकाह के 50 दिन बाद सना ने किया हैरान कर देने वाला कांड, प्रेमी संग फरार होकर ले गई घर का सामान
Up

हापुड़: निकाह के 50 दिन बाद सना ने किया हैरान कर देने वाला कांड, प्रेमी संग फरार होकर ले गई घर का सामान

Share
Share

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां के सरावा गांव में रहने वाले सलमान नामक युवक का 25 अप्रैल को लोनी निवासी सना से निकाह हुआ था। शादी के बाद शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन निकाह के केवल 50 दिन बाद ही सना ने ऐसा विश्वासघात किया, जिससे पूरा परिवार सदमे में है।

आपको बता दे कि रात लगभग 10 बजे सना ने अपने हाथों से परिवार के सभी सदस्यों को लस्सी पिलाई, जिसमें कथित रूप से नशीला पदार्थ मिला हुआ था। लस्सी पीने के बाद सभी सदस्य गहरी नींद में चले गए। रात करीब 1 बजे सना घर से गायब हो गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर सामने आया कि सना बाइक पर अपने प्रेमी के साथ फरार हुई थी। हैरानी की बात यह रही कि वह घर से नकदी, सोना और चांदी के आभूषण भी साथ ले गई।

सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो उन्होंने सना को गायब पाया और फिर घर का सामान भी लुटा हुआ मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मामले की छानबीन के दौरान पास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद मिली, जिससे पुष्टि हुई कि यह सब सना की सोची-समझी साजिश थी।

परिवार ने सना और उसके प्रेमी के खिलाफ सिटी कोतवाली में केस दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों की तलाश की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − twelve =