Home Up हरदोई: पत्नी के अवैध संबंधों से नाराज़ पति ने प्रेमी के घर जाकर काट ली पत्नी की नाक, प्रेमी डिब्बी में लेकर पहुंचा थाने
Up

हरदोई: पत्नी के अवैध संबंधों से नाराज़ पति ने प्रेमी के घर जाकर काट ली पत्नी की नाक, प्रेमी डिब्बी में लेकर पहुंचा थाने

Share
Share

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी के प्रेम संबंधों से नाराज़ एक पति ने बेहद हैरान कर देने वाली हरकत कर डाली। हरियावां थाना क्षेत्र के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव निवासी रामखेलावन ने अपनी पत्नी पूजा देवी की नाक अपने दांतों से काट ली, जब वह अपने प्रेमी से मिलने गई थी। घटना के बाद घायल महिला के प्रेमी सुशील कुमार ने न सिर्फ पूजा को बल्कि उसकी कटी हुई नाक को एक डिब्बी में रखकर थाने पहुंचाया और शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार पूजा देवी और गांव के ही युवक सुशील कुमार के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूजा दो बच्चों की मां है और उसकी शादी रामखेलावन से करीब 10 साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि जब रामखेलावन को पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी हुई तो उसने पूजा को कई बार समझाया, लेकिन वह प्रेमी से बातचीत और मिलना जारी रखी।

बुधवार शाम पूजा अपने प्रेमी सुशील से मिलने उसके घर पहुंची, तभी पति रामखेलावन भी वहां पहुंच गया। उसने पत्नी को वापस घर चलने को कहा, लेकिन पत्नी के मना करने पर वह गुस्से में आ गया और सबके सामने ही अपनी पत्नी की नाक काट डाली। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद सुशील कुमार महिला को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पूजा को प्राथमिक उपचार के बाद हरदोई मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहीं, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + ten =