भभीसा में 121 फुट तिरंगा फहरा, भाजपा-रालोद नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
कांधला (शामली)। गांव भभीसा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण धूमधाम से हुआ। भाजपा व रालोद के दिग्गज नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया।
किसान हितैषी जीवन पर केंद्रित सभा
मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी मोहित बेनीवाल, पूर्व मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक प्रशन चौधरी समेत बड़ी संख्या नेता मंच पर। अनावरण के बाद 121 फुट विशाल तिरंगा फहराया गया। जनसभा में वक्ताओं ने चरण सिंह के संघर्ष व विचारधारा पर प्रकाश डाला।
सैकड़ों ग्रामीण शामिल
ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह ने बताया कि हुरमजपुर, मखमुलपुर, किवाना समेत कई गांवों से ग्रामीण पहुंचे। सभा की अध्यक्षता मास्टर ब्रह्म सिंह ने की, संचालन योगेंद्र सिंह ने। बुढ़ियान खाप के चौधरी सचिन जावला समेत बड़ी भीड़ उपस्थित रही।
Leave a comment