रामसर साइट पर जलीय जीवों को खतरा, जाल-जनरेटर जब्त, चौकी प्रभारी बोले- जांच के बाद कार्रवाई
योगेन्द्र शर्मा
स्याना/बुगरासी। गंगा तटीय गांव भगवानपुर में ग्रामीणों ने करंट से मछलियों का शिकार कर रहे तीन युवकों को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनके पास से मरी मछलियां, जाल, जनरेटर व वाहन कब्जे में ले लिया।
बार-बार शिकार, वन विभाग उदासीन
अमरोहा के शिकारी नाव में जनरेटर का करंट छोड़कर मछलियों को मूर्च्छित कर जाल से पकड़ते। ग्रामीणों ने 112 पर शिकायत की, तीन पकड़े गए बाकी फरार। चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने कहा, “जांच जारी, वन विभाग से शिकायत का इंतजार। विधिसंगत कार्रवाई होगी।”
रामसर साइट पर दुर्लभ प्रजातियों को खतरा
बसी बांगर में बारहसिंगा, निजामपुर में हिरनों का शिकार पहले भी हो चुका। गंगा में डॉल्फिन-कछुए खतरे में। किसान यूनियन के दिनेश त्यागी व न्यू हिंदू समाज संगठन के विपिन त्यागी ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Leave a comment