Home मेरठ सड़कों पर अवैध कब्जों पर निगम का चाबुक
मेरठ

सड़कों पर अवैध कब्जों पर निगम का चाबुक

सड़कों पर अवैध कब्जों पर निगम का चाबुक

Share
सड़कों पर अवैध कब्जों पर निगम का चाबुक
Share
मेरठ। शहर के अति व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में से एक घंटाघर इलाके में यातायात को सुचारू बनाने के लिए नगरायुक्त सौरभ गंगवार के निर्देश पर नगर निगम और उसके प्रवर्तन दल ने भारी पुलिस बल के साथ मिलकर एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क पर होने वाले अवैध कब्जों को हटाकर रोजाना लगने वाले भीषण जाम से स्थानीय जनता और वाहन चालकों को निजात दिलाना था। अभियान के दौरान नगर निगम प्रशासन के आला अफसरों की मौजूदगी में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया। शहर को जाम मुक्त बनाने की अपनी मुहिम के तहत लगातार दूसरे दिन भी नगरायुक्त सौरभ गंगवार के निर्देश पर निगम अफसरो के अमले व प्रवर्तन दल की कार्रवाई जारी रही। आज शहर घंटाघर क्षेत्र में की गई कार्रवाई से ठीक एक दिन पहले हुए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और राहगीरों को आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाना था।

सड़कों से दिया खदेड़

शहर घंटाघर और उसके आसपास के रास्तों पर यातायात में बाधा बन रहे अवैध ठेलों और खोखों को मौके से खदेड़ दिया गया। कई दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों का सामान फुटपाथ और मुख्य सड़क पर सजाकर रखा गया था। प्रवर्तन दल ने ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और उनका सामान जब्त करने की चेतावनी दी। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या हंगामे की स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। सड़कों पर कब्जा करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि यदि दोबारा सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण किया गया, तो न सिर्फ सामान जब्त किया जाएगा बल्कि भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा।

सीसीएसयू के सामने नहीं लगा जाम

इससे पहले सीसीएसयू रोड पर जहां शिक्षण संस्थानों की अधिकता के कारण यातायात का भारी दबाव रहता है, जिसे देखते हुए निगम प्रशासन ने यहाँ सख्ती दिखाई। विश्वविद्यालय रोड पर मुख्य सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़े खान-पान (फास्ट फूड) के ठेलों और खोखों को टीम ने मौके से खदेड़ दिया। सड़क और फुटपाथ को घेरकर लगाए गए अवैध होर्डिंग्स, काउंटर और अन्य अस्थायी निर्माणों को प्रवर्तन दल ने तुरंत हटवा दिया। इस कार्रवाई के बाद विश्वविद्यालय गेट और मंगलपांडे नगर की ओर जाने वाले रास्तों पर यातायात पूरी तरह सुचारू हो गया, जिससे कॉलेज आने-जाने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय मार्ग पर दोबारा अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनका सामान पूरी तरह जब्त कर लिया जाएगा।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =

Related Articles

राजद का एसडीएम मवाना को ज्ञापन

राजद का एसडीएम मवाना को ज्ञापन

पद यात्रा से विपक्ष को बेनकाब करेगी भाजपा

पद यात्रा से विपक्ष को बेनकाब करेगी भाजपा

PCB के लेटर पर CEO ऑफिस के रिप्लाई का इंतजार

PCB के लेटर पर CEO ऑफिस के रिप्लाई का इंतजार

फर्जीवाड़े से परीक्षक बने तो नपेंगे प्रिंसिपल

फर्जीवाड़े से परीक्षक बने तो नपेंगे प्रिंसिपल