Home Up सरधना के तीन गांवों में HIV का साया: 7 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग में इमरजेंसी घोषित
Up

सरधना के तीन गांवों में HIV का साया: 7 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग में इमरजेंसी घोषित

Share
Share

मेरठ के सरधना इलाके के तीन गांवों में 7 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। यह मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर जांच के दौरान सामने आया, जहां मरीज सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए आए थे। जांच के दौरान चिकित्सकों को कुछ लक्षण संदिग्ध लगे, जिसके बाद सभी की एचआईवी जांच कराई गई, जो पॉजिटिव पाई गई।

सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि जैसे ही मरीजों की पुष्टि हुई, उन्हें तुरंत उपचार के लिए बुलाया गया और इलाज शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए संबंधित गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने 15 आशा कार्यकर्ताओं की टीम को सक्रिय किया है, जो घर-घर जाकर लोगों को एचआईवी के लक्षण, बचाव और जांच के बारे में जानकारी दे रही हैं। इसके अलावा, विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जांच करवा सकें और समय रहते इलाज शुरू हो सके।

एक विशेष निगरानी टीम भी गठित की गई है, जो संदिग्ध लोगों की जांच और संक्रमण की चेन को तोड़ने में सहयोग करेगी। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य मरीजों का समय पर इलाज करना और संक्रमण को फैलने से रोकना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =