Home Uncategorized भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम में फायरिंग
Uncategorized

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम में फायरिंग

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम में फायरिंग

Share
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम में फायरिंग
Share
मेरठ। सूबे के पुलिस प्रमुख और मुख्य सचिव मेरठ में थे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा इंतजामों का अफसरों का दावा था, उसके बाद भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा के स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी के नेता पर फायरिंग की वारदात तो सवाल तो पूछा जाएगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा के स्वागत को पहुंचे पार्टी के एक नेता पर कालेज के दिनों की पुरानी रंजिश के चलते भाजपा नेता पर काशी टोल प्लाजा पर फायरिंग कर दी। घटना से भाजपाइयों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर संगठन के आला नेताओं ने मामले को लेकर एसएसपी से बात की। जिसके बाद आनन-फानन में परतापुर पुलिस ने श्वेतांक त्यागी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि दोनों ओर से फायरिंग की बात सामने आ रही है। वहीं दूसरी प्रदेश भाजपाध्यक्ष के स्वागत में पहुुंचे नेता पर फायरिंग का मामला भाजपाइयों ने लखनऊ तक पहुंचा दिया है।

यह हुआ

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा सोमवार को मेरठ पहुंचे थे। दोपहर करीब सवा बजे उनके स्वागत करने वालों में शामिल मेडिकल जाग्रति विहार निवासी श्वेतांक त्यागी भी अपने साथी मनीष ठाकुर के साथ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मनीष ठाकुर की पर राहुल अधाना, प्रवीण शर्मा व अवनीश से कॉलेज के दिनों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। यह भी बताया गया है कि राहुल अधाना भी प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां पर दोनों का आमना सामना हो गया और जैसे ही स्वागत के बाद प्रदेश भाजपाध्यक्ष की गाड़ी निकली, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों ने फायर खोल दिए। हालांकि श्वेतांक त्यागी ने उसकी ओर से फायर से इंकार किया है। श्वेतांक त्यागी ने बताया- मैं अपने दोस्त मनीष ठाकुर के साथ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने गया था। उसी दौरान गंगानगर निवासी राहुल अधाना, प्रवीण शर्मा और अवनीश भी वहां पहुंचे। मनीष ठाकुर और राहुल अधाना के बीच कॉलेज के समय से विवाद चला आ रहा है।

हथियार लेकर थे पहुंचे

प्रदेश भाजपाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में राहुल अधाना और उसके साथियों पर श्वेतांक ने हथियारों के साथ आने की बात कही। यह भी आरोप लगाया कि राहुल अधाना, प्रवीण शर्मा और अवनीश ने अपनी गाड़ियों से कुचलने की कोशिश की। हम किसी तरह बच गए। इसके बाद राहुल अधाना और प्रवीण शर्मा गाड़ी से उतरे और पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि उनका निशाना चूक गया और हम बाल-बाल बच गए। 4 टीमें जांच में जुटीं एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया, ‘मामले की जांच के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और मौके के वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

Related Articles

महापौर ने किया रामलीला मैदान में वृक्षारोपण

महापौर ने किया रामलीला मैदान में वृक्षारोपण

आयकर विभाग का जागरूकता सेमिनार

आयकर विभाग का जागरूकता सेमिनार

निगम की जेसीबी पर जा चढ़ा शख्स

निगम की जेसीबी पर जा चढ़ा शख्स

महिला योग पतंजलि की ओर से योग शिविर का आयोजन

महिला योग पतंजलि की ओर से योग शिविर का आयोजन