Home मेरठ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
मेरठ

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

Share
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
Share
मेरठ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा के पहली बार मेरठ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता व भाजयुमो के सभी अनशांगिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो वहां पहले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता फूल मालाएं लिए मौजूद थे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने काशी टोल प्लाजा पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी भी मौजूद रहे। यहां स्वागत कार्यक्रम के बाद भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का काफिला संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी की ओर रवाना हो गया। वहां पहुंचने पर भी शानदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों के साथ पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में निकाले गए लंबे काफिले के चलते टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। जाम में फंसे यात्रियों ने बताया कि उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

भाजपाइयों की बैठक

महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंहल के बागपत रोड स्थित आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष महेश सिंघल, राजेंद्र अग्रवाल, करुणेश नंदन गर्ग, चरण सिंह लिसाड़ी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज तथा मुकेश सिंघल सम्मिलित हुए। विवेक रस्तोगी ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों के अनुभवों की अमूल्य धरोहर पर संगठन आगे बढ़ता है। गौरतलब है कि इनमें से राजेंद्र अग्रवाल बाद में सांसद बने।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 14 =

Related Articles

पसंद के स्कूल में तैनाती को हाईकोर्ट की ना

पसंद के स्कूल में तैनाती को हाईकोर्ट की ना

टीचर मांग रहे जनगणना कार्य का भुगतान

टीचर मांग रहे जनगणना कार्य का भुगतान

होटलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सघन चैकिंग

होटलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सघन चैकिंग

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें