Home Uncategorized मेरठ: बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 1.35 लाख की ठगी, विरोध करने पर दी हत्या की धमकी
Uncategorized

मेरठ: बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 1.35 लाख की ठगी, विरोध करने पर दी हत्या की धमकी

Share
Share

मेरठ: आवास विकास परिषद में बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से 1.35 लाख रुपये ठग लिए गए। जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपित ने उसके पति और बेटे को जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

टीपीनगर की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी रेनू शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब तीन महीने पहले बुलंदशहर निवासी अंकुर शर्मा नामक व्यक्ति उनके घर आया। वह खुद को अधिकारी बताकर कमरे की तलाश में था। साथ में दो सुरक्षाकर्मी और एक चालक भी था, जिससे रेनू को भरोसा हो गया और उसने उसे एक कमरा, किचन और बाथरूम किराए पर दे दिया। कुछ दिन रहने के बाद अंकुर ने रेनू से उसके बेटे को आवास विकास परिषद में नौकरी लगवाने की बात कहकर 5 लाख रुपये मांगे। रेनू ने पहले उसे 1 लाख रुपये नकद दे दिए। बाद में उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलवाने की बात कही और 35 हजार रुपये रेनू के तीन परिचितों से दिलवाए। लेकिन इसके बाद अंकुर अपनी पत्नी सेला को लेकर अचानक गायब हो गया और फोन भी बंद कर लिया। जब रेनू बुलंदशहर जाकर उसकी तलाश करने पहुंची, तो पता चला कि वह पहले भी कई लोगों से इसी तरह की ठगी कर चुका है।

पुलिस ने अंकुर शर्मा के साथ-साथ सरफराज, अब्दुल, शेख और नरेंद्र सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुबोध सक्सेना ने बताया कि जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 4 =