Home Uncategorized मेरठ: युवक ने शहतूत के पेड़ पर लगाई फांसी, शादी नहीं होने से था परेशान
Uncategorized

मेरठ: युवक ने शहतूत के पेड़ पर लगाई फांसी, शादी नहीं होने से था परेशान

Share
Share

मेरठ: सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मोती में शुक्रवार सुबह खेतों की ओर गए किसानों को एक दिल दहला देने वाला दृश्य देखने को मिला। खेत के पास जंगल में एक शहतूत के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

किसानों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पहचान शुरू की। मृतक की पहचान गांव निवासी रोहित के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रोहित अविवाहित था और शादी न होने को लेकर लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह अक्सर घर के बाहर ही रहता था, लेकिन शाम को लौट आता था।

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि युवक की मौत फंदे से लटकने के कारण हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव और अविवाहित होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − nine =