Home Uncategorized मेरठ: दिनदहाड़े मेकअप आर्टिस्ट के साथ दो बार छेड़छाड़, शिकायत पर जाते वक्त भाई को पीटा
Uncategorized

मेरठ: दिनदहाड़े मेकअप आर्टिस्ट के साथ दो बार छेड़छाड़, शिकायत पर जाते वक्त भाई को पीटा

Share
Share

मेरठ: सरधना क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को एक मेकअप आर्टिस्ट युवती के साथ दिनदहाड़े दो बार छेड़छाड़ की घटना सामने आई। पहली बार कैली रोड पर बाइक सवार युवकों ने उसे परेशान किया, और जब वह शाम को शिकायत दर्ज कराने अपने मामा के बेटे के साथ सलावा चौकी जा रही थी, तभी गांव के ही कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर फिर से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर भाई के साथ मारपीट की।

पीड़िता का कहना है कि वह शुक्रवार सुबह काम पर मोदीपुरम जा रही थी, तभी सलावा चौकी से आगे कैली रोड पर दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसका पीछा कर हूटिंग और छेड़छाड़ शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से निकली।

शाम को जब वह अपने मामा के बेटे के साथ शिकायत दर्ज कराने सलावा चौकी जा रही थी, तभी गांव के ही तीन युवकों ने रास्ते में रोक लिया और फिर से बदसलूकी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके मामा के बेटे के साथ मारपीट की, बाइक की चाबी छीन ली और उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद युवती थाने पहुंची और पूरे मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − eleven =