Home Uncategorized भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर दूसरी बैठक सम्पन्न
Uncategorized

भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर दूसरी बैठक सम्पन्न

Share
Share

मेरठ। 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर 03 अप्रैल 2026 को सरला देवी विद्यापीठ, कसेरू बक्सर अम्हेडा रोड पर सनातन प्रेमी सेवा समिति की दूसरी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता योगराज उपाध्याय ने की, जबकि संचालन उमेश चन्द शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिससे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और भव्य रूप से आयोजित किया जा सके।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने जन्मोत्सव को श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सहभागिता के साथ मनाने का संकल्प लिया। आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से राजीव शर्मा, प्रोफेसर दीपक वर्मा, विनोद गौड़, विवेक भारद्वाज, प्रेम कुमार शर्मा, देवव्रत शर्मा, पंडित आचार्य अतुलराम शास्त्री, देवेंद्र शर्मा, प्रिंस शर्मा, मनोज पाठक, सतीश रस्तोगी, ओमकार काम्बोज, जसवीर सिंह राठी, ओमपाल भगत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − twelve =

Related Articles

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध

महंगाई की आग में झूलसे की दुनिया

महंगाई की आग में झूलसे की दुनिया

अंबेडकर जयंती या दलित वोटों पर नजर

अंबेडकर जयंती या दलित वोटों पर नजर

प्रीपेड पोस्टपेड का विकल्प चुनने की छूट

प्रीपेड पोस्टपेड का विकल्प चुनने की छूट