Home उत्तरकाशी। उत्तरकाशी भावना कैंथोला को डीएसपी पदोन्नति के बाद उत्तरकाशी में सम्मानजनक विदाई
उत्तरकाशी

भावना कैंथोला को डीएसपी पदोन्नति के बाद उत्तरकाशी में सम्मानजनक विदाई

Share
Share

प्रमोशन पर एसपी कमलेश उपाध्याय ने किया सम्मानित, कार्यों की सराहना

उत्तरकाशी।
पुलिस लाइन उत्तरकाशी में शुक्रवार को एक भावुक और गरिमामयी माहौल देखने को मिला, जब जनपद में तैनात निरीक्षक भावना कैंथोला के पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद अल्मोड़ा स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने भावना कैंथोला को पुलिस उपाधीक्षक के बैच से अलंकृत करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जैसे चुनौतीपूर्ण जनपद में कार्य करते हुए भावना कैंथोला ने हमेशा उच्च मनोबल, कर्तव्यनिष्ठा और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारियों में भी वह इसी समर्पण के साथ उत्कृष्ट कार्य करेंगी और विभाग का नाम रोशन करेंगी।

विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भावना कैंथोला को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक रहा और सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया।

इस अवसर पर भावना कैंथोला ने भी अपने संबोधन में उत्तरकाशी में बिताए गए समय को अपने जीवन का महत्वपूर्ण अनुभव बताते हुए उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन और अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां प्राप्त अनुभव और सहयोग उनके आगामी दायित्वों में मार्गदर्शक साबित होगा।

कार्यक्रम में जनक सिंह पंवार, शिव कुमार, दिनेश कुमार, मनोज असवाल, दीपक नौटियाल, टीकम सिंह चौहान, राकेश बिष्ट, कोमल रावत, निखिल देव चौधरी, लक्ष्मण सिंह चुफाल सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने भावना कैंथोला को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विदाई दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 4 =