Home देहरादून देहरादून ब्रिगेडियर हत्याकांड: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 
देहरादून

देहरादून ब्रिगेडियर हत्याकांड: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

Share
Share

देहरादून। रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी (75) की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि गुनियाल गांव में छिपे दोनों आरोपियों की सूचना मिली थी। पुलिस की दबिश पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी मोहम्मद कवीश को गोली लग गई। दूसरे आरोपी सहारनपुर के बेहट निवासी शांतनु त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया।

ब्रिगेडियर मुकेश जोशी अपने साढू और एक साथी के साथ तुलाज ग्रीन सोसाइटी स्थित घर से मसूरी रोड की ओर टहलने निकले थे। घर से मात्र 200 मीटर दूर दो तेज रफ्तार कारों से गुजरते युवकों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसी क्रम में एक गोली जोशी के सीने में लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि जांच तेजी से चल रही है और बाकी फरार बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 11 =