हरिद्वार। 77वें गणतंत्र दिवस पर धर्मनगरी में देशभक्ति का जोरदार माहौल रहा। पुलिस लाइन में भव्य परेड में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्य अतिथि रूप में ध्वजारोहण कर सलामी ली। जवानों ने मार्च पास्ट, डॉग स्क्वॉड व घुड़सवारी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष जोर
मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस बार वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर गणतंत्र दिवस विशेष है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता व शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने पर बल दिया। पुलिस जवानों के समर्पण की सराहना कर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की।
झांकियों में उत्तराखंड संस्कृति की झलक
प्रशिक्षित कुत्तों ने सुरक्षा-रेस्क्यू करतब दिखाकर तालियां बटोरीं। विभिन्न विभागों की झांकियों में राज्य की संस्कृति व विकास कार्यों का प्रदर्शन हुआ। एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा, “पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर, अनुशासन पर मंत्रीजी की सराहना।”
Leave a comment