देहरादून। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सोमवार को सूचना भवन परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।
लोकतंत्र व कर्तव्यों पर जोर
संबोधन में महानिदेशक ने कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र व संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक है। अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन लोकसेवकों की जिम्मेदारी। सभी से निष्ठा, ईमानदारी व संवेदनशीलता से दायित्व निभाने का आह्वान किया।
राज्य प्रगति में योगदान की अपेक्षा
उन्होंने संविधान की भावना के अनुरूप राज्य व देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने को कहा। अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, उपनिदेशक रवि बिजारनिया, सहायक निदेशक अर्चना समेत अन्य उपस्थित रहे।
Leave a comment