घाट निर्माण से बाईपास तक सभी कार्य समयबद्ध, ‘ग्रीन घाट’ पर जोर—श्रद्धालुओं की सुविधा पर सख्त निर्देश
हरिद्वार। कुम्भ मेला-2027 को भव्य बनाने हेतु मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को हरिद्वार के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स का जायजा लिया। सभी कार्यों को तय समय-गुणवत्ता के साथ पूरा करने व विभागीय समन्वय बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए।
शहीद भगत सिंह घाट से सिंहद्वार तक घाटों व बैरागी कैम्प का निरीक्षण कर बुजुर्गों-दिव्यांगों हेतु रैम्प, चेंजिंग रूम व ‘ग्रीन घाट’ (हरित पट्टियां, फूल-पौधे) की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। पथरी रौ नदी पर 60 मी. सेतु, बहादराबाद-सिडकुल मार्ग चौड़ीकरण व धनौरी-सिडकुल पुल को वर्षा पूर्व पूरा करने के आदेश।
हरिद्वार बाईपास को प्राथमिकता देते हुए NHAI को साप्ताहिक समीक्षा व दिल्ली राजमार्ग फ्लाईओवर को दैनिक रिपोर्ट के निर्देश। बैरागी कैम्प के 1500 KL ओवरहेड टैंक व कमांड सेंटर में AI निगरानी पर फोकस। मुख्य सचिव ने यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता व जलापूर्ति को शीर्ष प्राथमिकता दी।
Leave a comment