हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
नवनीत सिंह (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाए रखने के लिए शनिवार को बम निरोधक दस्ता (BDS) टीम ने रेलवे स्टेशन लक्सर परिसर में सघन चैकिंग अभियान चलाया। टीम ने पूरे स्टेशन परिसर, यात्री डिब्बों, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, पार्किंग स्थल और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से गहन जांच की और संदिग्ध वस्तुओं या लावारिस सामान की विशेष निगरानी रखी।
BDS टीम ने यात्रियों को भी जागरूक किया कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस या आपातकालीन नंबर 112 पर दें और लावारिस बैग या बोरी को न छुएं। चैकिंग अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई, जिसके बाद पूरा अभियान शांति और व्यवस्थित तरीके से बंद कर दिया गया। हरिद्वार पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते खतरे को टाला जा सके।
Leave a comment