Home Uncategorized जिला जज ने कोर्ट परिसर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा भेंट किए गए वाटर कूलर का शुभारंभ किया
Uncategorized

जिला जज ने कोर्ट परिसर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा भेंट किए गए वाटर कूलर का शुभारंभ किया

Share
Share

धारा न्यूज कोर्ट परिसर गाजियाबाद में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा भेंट किए गए वाटर कूलर का शुभारंभ जिला जज जितेंद्र सिन्हा द्वारा किया l इस अवसर पर जिला जज जितेंद्र सिन्हा द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त किया गया l जितेंद्र सिन्हा ने कहा कि इस समय भयंकर गर्मी पड़ रही है, यह वाटर कुलर निश्चित रूप से कोर्ट परिसर में आने वाले वकीलों और अन्य व्यक्तियों के लिए गर्मी में प्यास बुझाने के लिए बड़ा काम करेगा l यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख विकास विनीत ने अपने उद्बोधन में शुद्ध जल के महत्व को बताते हुए कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समय-समय पर सीएसआर के तहत सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका अदा करता है l कोर्ट परिसर में अन्य किसी भी इसी प्रकार की आवश्यकता होने पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पूरा सहयोग करेगा l इस कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख विकास विनीत, जिला जज गाजियाबाद जितेन्द्र सिन्हा, एडीजे आर एस यादव, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया राजनगर शाखा के शाखा प्रबंधक राजीव शर्मा , राजेश गर्ग तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे l

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =

Related Articles

भाजपा ने किया MLC चुनाव के प्रत्याशियों का एलान

भाजपा ने किया MLC चुनाव के प्रत्याशियों का एलान

कमाई के चलते स्ट्रेट होर्मूज खोलने के मूड में नही ईरान

कमाई के चलते स्ट्रेट होर्मूज खोलने के मूड में नही ईरान

नगर निगम ने किए शहर के लोग डेंजरस स्ट्रीट डॉग के हवाले

नगर निगम ने किए शहर के लोग डेंजरस स्ट्रीट डॉग के हवाले

हंगामे के बाद वापस लौटी निगम की टीम

हंगामे के बाद वापस लौटी निगम की टीम