Home Uncategorized वंदे भारत ट्रेन में गुंडई: झांसी स्टेशन पर बुजुर्ग यात्री की पिटाई, कांग्रेस ने BJP विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
Uncategorized

वंदे भारत ट्रेन में गुंडई: झांसी स्टेशन पर बुजुर्ग यात्री की पिटाई, कांग्रेस ने BJP विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Share
Share

दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20172) में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही आधा दर्जन से अधिक लोग एग्जीक्यूटिव कोच (ई-2) में घुस आए और एक बुजुर्ग यात्री राज प्रकाश की बुरी तरह पिटाई कर दी। आरोप है कि यह हमला सीट एक्सचेंज को लेकर हुए विवाद के बाद हुआ। जानकारी के अनुसार, उसी कोच में झांसी के बबीना से भाजपा विधायक राजीव सिंह पारीछा अपनी पत्नी और बेटे के साथ यात्रा कर रहे थे। राज प्रकाश की सीट नंबर 49 थी, जबकि विधायक और उनके परिवार के अन्य सदस्य पास की सीटों पर बैठे थे। ट्रेन जैसे ही झांसी स्टेशन पर पहुंची, बाहर से आए करीब आधा दर्जन लोगों ने कोच में प्रवेश कर राज प्रकाश पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर विधायक के समर्थक थे।

पीड़ित ने रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और भाजपा विधायक के साथियों पर हमले का आरोप लगाया है। घटना के बाद कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा पर सीधा हमला बोला है। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत और पूर्व विधायक मुकेश नायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह सुशासन की असलियत उजागर करती है। उन्होंने लिखा कि घायल यात्री के नाक, मुंह और कान से खून बहने लगा, और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वंदे भारत जैसी वीआईपी ट्रेन में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो आम ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा का क्या हाल होगा। विधायक राजीव सिंह ने कहा है कि वह इस मामले में अपना पक्ष लिखित रूप में रखेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =

Related Articles

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध

महंगाई की आग में झूलसे की दुनिया

महंगाई की आग में झूलसे की दुनिया

अंबेडकर जयंती या दलित वोटों पर नजर

अंबेडकर जयंती या दलित वोटों पर नजर

प्रीपेड पोस्टपेड का विकल्प चुनने की छूट

प्रीपेड पोस्टपेड का विकल्प चुनने की छूट