Home Up गाज़ियाबाद: खाने में देरी पर दबंगों का तांडव, रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और फायरिंग, महिलाएं-बच्चे सहमे
Up

गाज़ियाबाद: खाने में देरी पर दबंगों का तांडव, रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और फायरिंग, महिलाएं-बच्चे सहमे

Share
Share

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में बीती रात एक रेस्टोरेंट में ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया। नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ‘अपना रसोई’ नामक रेस्टोरेंट में कुछ दबंगों ने सिर्फ इसलिए हमला कर दिया क्योंकि उन्हें खाना मिलने में देरी हो गई थी।

आपको बता दे कि और सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, दबंगों ने पहले रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग की, जिससे अफरा-तफरी मच गई। फिर लाठी-डंडों से लैस होकर अंदर घुसे और टेबल-कुर्सियों, काउंटर, लैपटॉप, यहां तक कि खाने की प्लेटों तक को नहीं बख्शा। इस दौरान वहां भोजन कर रहे परिवारों में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे, जो जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

एक वेट्रेस ने कांपते हुए बताया, “हम तो बस खाना परोस रहे थे, तभी गोलियों की आवाज आई और फिर सब कुछ तहस-नहस कर दिया गया। महिलाओं और बच्चों की चीखें गूंजने लगीं।”

इस हमले में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल हमलावर फरार हैं, लेकिन पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों और रेस्टोरेंट के मालिक ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + eight =