Home Up बहराइच: दो साल के मासूम को निगलने वाली खूंखार मादा भेड़िया पकड़ी गई, गांवों में दहशत के बाद राहत
Up

बहराइच: दो साल के मासूम को निगलने वाली खूंखार मादा भेड़िया पकड़ी गई, गांवों में दहशत के बाद राहत

Share
Share

उत्तर प्रदेश के बहराइच में घाघरा नदी के कछार क्षेत्र में आतंक मचाने वाली एक खूंखार मादा भेड़िया को वन विभाग की टीम ने शनिवार को पकड़ लिया। यह वही भेड़िया मानी जा रही है जिसने हाल ही में दो वर्षीय मासूम आयुष को घर से उठाकर मार डाला था। उसके पकड़े जाने से इलाके में दहशत के बाद अब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

आपको बता दे कि भेड़िया बंभौरी के पचासा गांव के पास लगाए गए पिंजरे में कैद हुई। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने ड्रोन, थर्मोसेंसर कैमरे और जाल का सहारा लिया था। पिछले कुछ समय से यह मादा भेड़िया कछार के कई गांवों में कहर बरपा रही थी। बच्चों और किसानों में भय का माहौल था। पिछले सोमवार को गढ़ीपुरवा गांव में एक मां के पास सो रहे दो वर्षीय आयुष को अज्ञात जानवर उठा ले गया था। सुबह उसका शव पास के गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला। इसके बाद गुरुवार रात बैजल्ला गांव में 12 वर्षीय लवकुश पर भी हमला हुआ, लेकिन परिजनों की सजगता से उसकी जान बच गई।

वन विभाग ने हमलों को गंभीरता से लेते हुए इलाके में निगरानी बढ़ाई और भेड़िए की गतिविधियों का पता लगाने के लिए तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल किया। शनिवार को टीम को सफलता मिली और मादा भेड़िया को सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया गया।

डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि भेड़िया पूरी तरह से वयस्क है और उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे चिड़ियाघर या जंगल में छोड़ा जाएगा। साथ ही, क्षेत्र में निगरानी का सिलसिला जारी रहेगा और ग्रामीणों को वन्यजीव हमलों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 11 =