Home Up गंगा दशहरा के मद्देनज़र मेरठ-गढ़ मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री लागू
Up

गंगा दशहरा के मद्देनज़र मेरठ-गढ़ मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री लागू

Share
Share

मेरठ में गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेरठ से गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह व्यवस्था 5 जून की सुबह से लागू होकर 6 जून की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी।

एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। भारी वाहनों को मेरठ से मुरादाबाद की ओर किठौर से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें मवाना रोड होते हुए मीरापुर, बिजनौर बैराज, नूरपुर, काठ, छजलेट के रास्ते मुरादाबाद भेजा जाएगा। इसी तरह, मुरादाबाद से दिल्ली और गाजियाबाद जाने वाले भारी वाहन मेरठ होकर मोदीनगर के रास्ते भेजे जाएंगे। इसके अतिरिक्त, खरखौदा-हापुड़ मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस दो शिफ्टों में ड्यूटी करेगी। गंगा स्नान को लेकर गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + fifteen =