Home Up नोएडा टोल प्लाजा पर महिला कर्मचारी से अभद्रता: किसान यूनियन के कार्यकर्ता पर कार्रवाई
Up

नोएडा टोल प्लाजा पर महिला कर्मचारी से अभद्रता: किसान यूनियन के कार्यकर्ता पर कार्रवाई

Share
Share

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर सोमवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। भारतीय किसान यूनियन मंच के नेता और कार्यकर्ता टोल फ्री की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान वहां तैनात महिला टोल कर्मियों के साथ अशोभनीय व्यवहार किया गया।

घटना तब हुई जब किसानों की गाड़ियाँ लेन नंबर 1 से निकलने की अनुमति थी, लेकिन वे जबरन लेन नंबर 2 से निकलने की मांग करने लगे। इस बात को लेकर टोल स्टाफ और यूनियन कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान एक किसान नेता ने महिला टोल कर्मी की गर्दन पकड़ ली, उसे धक्का दिया और थप्पड़ भी मारा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया।

टोल मैनेजर ने घटना की शिकायत थाना दादरी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमित मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। अमित की उम्र 28 वर्ष है और वह बुलंदशहर का निवासी है। उसके साथ-साथ तीन अन्य लोगों को अशांति फैलाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान वीडियो और फोटो की मदद से की जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। यह घटना न सिर्फ महिला सुरक्षा पर सवाल उठाती है, बल्कि ऐसे संगठनों की जवाबदेही भी तय करती है जो किसानों के नाम पर कानून को हाथ में लेने से भी नहीं चूकते। नोएडा पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + fourteen =