Home Up वफादारी की मिसाल बनी ‘मिनी’: जहरीले सांप से भिड़कर मालिक के बेटे की बचाई जान
Up

वफादारी की मिसाल बनी ‘मिनी’: जहरीले सांप से भिड़कर मालिक के बेटे की बचाई जान

Share
Share

मेरठ के दौराला क्षेत्र में पालतू कुतिया ‘मिनी’ ने अपनी जान देकर मालिक के इकलौते बेटे की जान बचा ली, जिसकी वफादारी की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है। किसान अजय कुमार उर्फ कल्लू के 23 वर्षीय बेटे वंश, जो बीसीए का छात्र है, मंगलवार रात अपने कमरे में सो रहा था। देर रात करीब एक बजे वंश की नींद खुली तो उसने देखा कि एक जहरीला सांप उसकी चारपाई पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है।

वंश ने खुद को बचाने की कोशिश की, तभी घर की पालतू अमेरिकन बुली नस्ल की कुतिया ‘मिनी’ मौके पर पहुंच गई और सांप पर हमला कर दिया। कुतिया ने वंश को बचा लिया, लेकिन खुद सांप के डसने से उसकी मौत हो गई। स्वजन ने मशक्कत के बाद सांप को डंडे से काबू में किया और उसे एक प्लास्टिक डिब्बे में बंद कर नहर किनारे छोड़ दिया।

स्वजन ने इस घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें सांप की पहचान ‘रसेल वाइपर’ के रूप में हुई है – यह सांप बेहद जहरीला और खतरनाक माना जाता है। वन विभाग को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। मिनी की यह वफादारी और साहस हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − two =