Home Up हापुड़ एनकाउंटर: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर नवीन कुमार मारा गया
Up

हापुड़ एनकाउंटर: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर नवीन कुमार मारा गया

Share
Share

हापुड़: देश के सबसे कुख्यात आपराधिक गिरोहों में से एक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को एक बड़ा झटका लगा है। यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई के शार्प शूटर नवीन कुमार को मुठभेड़ में मार गिराया है।

मुठभेड़ कैसे हुई?

एनकाउंटर हापुड़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रीत विहार इलाके में देर रात हुआ। एसटीएफ और दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि नवीन किसी बड़ी वारदात की तैयारी में है। पुलिस ने नवीन और उसके साथी को जंगल में घेर लिया। पुलिस को देखते ही नवीन ने गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में वह घायल हुआ और बाद में अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिसकर्मी भी घायल

इस मुठभेड़ में एसटीएफ का सिपाही अंकुर और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के दरोगा बिजेन्द्र सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आखिर कौन था नवीन कुमार ?

आपको बता दे कि नवीन कुमार, पुत्र सेवाराम, गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला था. वह लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हाशिम बाबा गैंग का मुख्य शार्प शूटर था। नविण के ऊपर हत्या, मकोका, अपहरण, डकैती, हत्या का प्रयास जैसे करीब 20 केस दर्ज थे। दिल्ली और यूपी में उसके खिलाफ मकोका के दो मामले, 4 हत्या, 2 अपहरण और अन्य गंभीर अपराधों के  भी  केस दर्ज थे और दिल्ली के दो मामले में उसे पहले भी सजा हो चुकी थी। मुठभेड़ के बाद बरामदगी

पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और एक बाइक बरामद की है। नवीन का एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

अधिकारियों का बयान

एएसपी आरके मिश्रा (एसटीएफ) ने बताया कि नवीन लंबे समय से फरार था और कई राज्यों की पुलिस को उसकी तलाश थी। इस एनकाउंटर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 9 =