Home Up कान के रेड कारपेट पर खिला मुजफ्फरनगर की प्रीति पारीक का ज़री जादू
Up

कान के रेड कारपेट पर खिला मुजफ्फरनगर की प्रीति पारीक का ज़री जादू

Share
Share

मुजफ्फरनगर: भारत की पारंपरिक कला एक बार फिर दुनिया के बड़े मंच पर चमकी है। इस बार मुजफ्फरनगर की बेटी प्रीति सिंह पारीक की डिज़ाइन की हुई कोटा ज़री साड़ी ने फ्रांस के कान फिल्म फेस्टिवल में सबका ध्यान खींचा।

क्या हुआ फेस्टिवल में?

प्रीति ने बताया कि  वह मौजूद मास्टरकार्ड के ग्लोबल CMO राजा राजमन्नार की पत्नी ज्योति राजमन्नार ने रेड कारपेट पर प्रीति की बनाई हुई साड़ी पहनी। पहली बार किसी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कोटा ज़री साड़ी को इस तरह पेश किया गया।

प्रीति कौन हैं?

प्रीति पारीक, जो कभी मुजफ्फरनगर कृषि मंडी समिति के सचिव रहे नरेन्द्र सिंह की बेटी हैं, कोटा में पारंपरिक ज़री साड़ियों को नया आयाम दे रही हैं। उनकी मेहनत, डिज़ाइन और भारतीय शिल्प की बारीकी अब विदेशों तक सराही जा रही है।

प्रीति का क्या कहना है?

प्रीति ने कहा कि “यह केवल मेरी नहीं, कोटा और भारत की परंपरा की जीत है। कान फिल्म फेस्टिवल में हमारी साड़ी को देखना एक सपना था, जो अब पूरा हुआ।”

मुजफ्फरनगर में खुशी का माहौल

आपको बता दे कि प्रीति की इस सफलता पर उनके परिवार और पूरे शहर में खुशी की लहर है। उनके पिता नरेंद्र सिंह आज भी जाट कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में रहते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =