Home Up संभल में पेट्रोल-डीजल के ड्रम फटने से लगी भीषण आग, 7 लोग घर में फंसे; दमकल की टीम ने बचाया
Up

संभल में पेट्रोल-डीजल के ड्रम फटने से लगी भीषण आग, 7 लोग घर में फंसे; दमकल की टीम ने बचाया

Share
Share

उत्तर प्रदेश के संभल गुरुवार सुबह संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मौलागढ़ गांव में एक घर में भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत सुबह करीब 9 बजे हुई, जब घर में रखे पेट्रोल और डीजल के ड्रम अचानक फट गए। धमाके के साथ पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग में फंसे थे 7 लोग, पुलिस ने बचाया

आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद पूरा परिवार फंस गया। आसपास के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही पूरा घर धुएं और लपटों में घिर चुका था। पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और जान जोखिम में डालकर 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जोरदार धमाके और लपटें

पेट्रोल-डीजल के ड्रम फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। आग की लपटें भी इतनी भयानक थीं कि इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर दूर खड़े हो गए।

ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

दमकल विभाग की तीन गाड़ियां, जिनमें दो बड़ी और एक छोटी गाड़ी शामिल थीं, मौके पर पहुंचीं। करीब ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक घर का बड़ा हिस्सा जल चुका था और भारी नुकसान हो चुका था।

लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

घर में फंसे 7-8 लोगों को धुएं की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि कोई गंभीर रूप से झुलसा नहीं है, लेकिन धुएं की वजह से सभी की तबीयत बिगड़ गई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 8 =