Home Up मेरठ: प्रेम में करवाया जेंडर चेंज, बनी दुल्हन… अब पति किशोरी को लेकर फरार, पीड़िता ने मांगा न्याय
Up

मेरठ: प्रेम में करवाया जेंडर चेंज, बनी दुल्हन… अब पति किशोरी को लेकर फरार, पीड़िता ने मांगा न्याय

Share
Share

मेरठ: उत्तर प्रदेश से एक असाधारण और भावनात्मक रूप से उलझा हुआ मामला सामने आया है। प्यार में सब कुछ कुर्बान करने वाली एक व्यक्ति ने न केवल अपना नाम, पहचान बल्कि अपना लिंग (जेंडर) तक बदल डाला—लेकिन बदले में उसे मिला धोखा और अब संघर्ष।

प्यार, परिवर्तन और फिर विश्वासघात

हापुड़ जिले के एक गांव में रहने वाला एक युवक करीब ढाई साल पहले मेरठ के युवक के संपर्क में आया। धीरे-धीरे दोस्ती ने प्यार का रूप लिया और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। मगर प्रेमी के साथ विवाह के लिए हापुड़ निवासी युवक ने साहसिक और जीवन बदलने वाला फैसला लिया—उसने अपना जेंडर ऑपरेशन कराकर महिला की पहचान अपनाई। इसके बाद करीब आठ महीने पहले दोनों ने शादी कर ली, लेकिन अब वही पति एक नाबालिग लड़की को भगाकर कहीं चला गया है। पत्नी बनी पीड़िता अब दर-दर भटक रही है और इंसाफ की गुहार लगा रही है।

पीड़िता का आरोप: “मेरा जेंडर जबरन बदलवाया गया”

आपको बता दे पीड़िता का कहना है कि सिर्फ प्यार के चलते वह जेंडर चेंज के लिए सहमत हुई, लेकिन पति, देवर और ससुर ने उस पर दबाव बनाया और उसे शादी के बंधन में बांधा। अब पति का असली चेहरा सामने आ गया है, जिसने एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा लिया। पति एक भजन मंडली में काम करता है और वहीं उसकी दोस्ती जानी क्षेत्र के युवक से हुई थी, जिसकी नाबालिग बहन अब गायब है।

शिकायत और पुलिस कार्रवाई

पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 18 =