Home Up “सॉरी सर, गलती हो गई” — मेरठ में महिला को किस कर भागा युवक, CCTV से पकड़ा गया
Up

“सॉरी सर, गलती हो गई” — मेरठ में महिला को किस कर भागा युवक, CCTV से पकड़ा गया

Share
Share

मेरठक के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। 20 मई को एक बुर्का पहनी महिला सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक एक युवक मोपेड पर आता है और महिला को जबरन किस कर भाग जाता है। इस पूरी घटना का वीडियो एक सीसीटीवी में कैद हो गया, जो 27 मई को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला के साथ उसकी एक बच्ची भी थी। घटना के तुरंत बाद महिला शोर मचाने लगती है और युवक को गालियां देती है। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर निकल आते हैं और पूछताछ करने लगते हैं।

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। आरोपी की पहचान सुहेल निवासी अहमदनगर, लिसाड़ीगेट के रूप में की गई। पुलिस ने उसे देर शाम गिरफ्तार कर लिया। मीडिया के सामने पेशी के दौरान आरोपी लंगड़ाता हुआ नजर आया और कहता रहा, “सॉरी सर, गलती हो गई।”

पुलिस का बयान:

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार के अनुसार, आरोपी को मीडिया के सामने भी लाया गया, ताकि लोगों को यह विश्वास हो सके कि कानून अपना काम कर रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + thirteen =