देश ने हर क्षेत्र में प्रगति के नए कीर्तिमान हैं स्थापित किए, विश्व में बज रहा है भारत का डंगा, मोदी सरकार के 12 साल हैं बेमिसाल
नई दिल्ली/ / केद्र की सत्ता में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवधि के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है और पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल (4,398 दिन) को पार कर लिया है। इन 12 वर्षों के राजनीतिक और प्रशासनिक सफर में देश के आर्थिक, सामाजिक और ढांचागत क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।विकास, राष्ट्रवाद और जनकल्याणकारी योजनाओं की मदद से सरकार के इस सफर ने भारतीय राजनीति को एक नया आयाम दिया है।
डिजिटल इंडिया अर्थव्यवस्था-कल्याणकारी योजनाएं
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के माध्यम से डिजिटल लेनदेन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिससे भारत वैश्विक स्तर पर डिजिटल अर्थव्यवस्था में अग्रणी बनकर उभरा है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है।
मोदी सरकार गरीब कल्याण के आधार पर काम कर रही है। ‘सबका साथ, सबका विकासÓ के मंत्र के साथ, आवास (पीएम आवास योजना), स्वच्छता (स्वच्छ भारत), और मुफ्त राशन योजनाओं का लाभ करोड़ों नागरिकों तक पहुँचा है। ‘आयुष्मान भारतÓ के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा और ‘जनधन योजनाÓ के जरिए वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिला है।
कनेक्टिविटी के नए आयाम
मोदी सरकार में देश ने सबसे ज्याया तरक्की कनेक्टिविटी के मामले में की है। यह केवल बातों तक या फाइलों तक ही सीमित नहीं है। यह आम आदमी को नजर आने वाली प्रगति है। देश के किसी भी छोर से किसी भी छोर तक जाने में अब सबसे ज्यादा बचत समय की होती है। केवल समय ही नहीं पैसे की भी बचत होती है। देश भर में एक्सप्रेसवे, नए हवाई अड्डों का निर्माण और वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों की शुरुआत हुई है।
मेगा प्रोजेक्ट और राष्ट्रीय
नए संसद भवन, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट और कर्तव्य पथ जैसी परियोजनाओं से देश की संरचना को नया स्वरूप मिला है । इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी जितना काम मोदी सरकार के कार्यकाल में हुआ है शायद पहले कभी नहीं हुआ। पश्चिम बंगल में भाजपा नीत गठबंधन की सरकार आने के बंगलादेश से सटी एक लंबी सीमा पर कटीले तारों का बाड लगाने का काम हाल फिलहाल में शुरू किया गया है। इसके अलावा अवैध घुसपैठियों को भी बंगाल समेत पूरे पूर्वात्तर राज्यों से निकालने का काम मोदी सरकार कर रही है। जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करना और आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीतियां अपनाना सरकार के प्रमुख राजनीतिक फैसलों में शामिल रहे हैं। आंतरिक सुरक्षा की यदि बात करें तो पूर्वोत्तर भारत में शांति समझौतों और ‘वन रैंक वन पेंशनÓ जैसे फैसलों से सैन्य बलों को मजबूती मिली है। वैश्विक कूटनीति: अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की कूटनीतिक पकड़ मजबूत हुई है। ‘ग्लोबल साउथÓ के नेतृत्व से लेकर जी20 की सफल अध्यक्षता तक देश की वैश्विक छवि में सकारात्मक बदलाव आया है। आज दुनिया के तमाम देश भारत के करीब आने के लिए माौकों की तलाश करते हैं।
पीएम मोदी ने किया पंड़ित नेहरु का रिकॉर्ड ध्वस्त
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 26 मई 2014 को पीएम पद की शपथ लेने वाले मोदी के कार्यकाल के आज 4,399 दिन पूरे हो गए। उन्होंने 4,398 दिनों तक इस पद पर रहे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बतौर पीएम मोदी का यह तीसरा कार्यकाल है। दरअसल, 15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। वे 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक कुल 1732 दिन पीएम रहे। इसके बाद 1952 में देश में पहला आम चुनाव हुआ। कांग्रेस सत्ता में आई। संसदीय दल ने नेहरू को अपना नेता चुना। इसके बाद नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार निर्वाचित पीएम रहे। पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और एक विशेष प्रस्ताव पारित किया। पीएम मोदी ने भारत मंडपम में देशभर से आए एनडीए नेताओं के साथ बैठक की। इसमें भाजपा शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सीएम व दूसरे मंत्री व अन्य नेता भी पहुंचे। सभी नेताओम ने पीएम मोदी को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। बैठक के बाद मोदी और एनडीए नेताओं ने भारत मंडपम में झालमुड़ी खाई। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने हाथ से झालमुड़ी परोस कर पीएम को दी। अप्रैल 2026 में बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने झाड़ग्राम में झालमुड़ी खाई थी। दुकान वाले से उनकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया व बधाई दी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इन 12 वर्षों में देश ने पहली बार गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को समांतर रूप से चरितार्थ होते देखा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘नरेंद्र मोदी जी ने आज के ही दिन तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। अमित शाह ने पोस्ट में लिखा, ‘मोदी जी के नेतृत्व में इन 12 वर्षों में देश ने पहली बार गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को समांतर रूप से चरितार्थ होते देखा है। चाहे 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देना हो या देशभर में 90 से अधिक एयरपोर्ट और 140 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें शुरू करनी हों, चाहे 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर देने हों या 1.45 लाख किलोमीटर सड़कें और 3000 किमी आधुनिक एक्सप्रेसवे बनाने हों। चाहे 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा और 10 करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन देने हों या भारत को दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाना हो। Ó गृह मंत्री ने आगे लिखा, ‘मोदी जी ने अपने अथक परिश्रम से इन 12 वर्षों में एक भी दिन अवकाश लिए बिना देश और देशवासियों की सेवा की है. जब नेतृत्व की नीयत साफ हो, लक्ष्य राष्ट्रहित हो और समर्पण पूर्ण हो, तभी ऐसे परिवर्तन संभव होते हैं।
Leave a comment