हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर मेरठ मंडल में तैयारियां पूरी
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर मेरठ मंडल में तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इस बार मेरठ मंडल में कुल 408 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 3,13,000 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को पूरी तरह से नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े चक्रव्यूह तैयार किए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी, मेरठ की यदि बात करें तो यहां 98 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 77 हजार परीक्षार्थी हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे।
हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल रूम
मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय में एक अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सभी परीक्षा केंद्रों के कमरों, गलियारों और मुख्य द्वारों पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरे चालू रहेंगे। जिला स्तर पर अधिकारियों व शिक्षकों की तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। रूम स्थापित किया गया है। यहां लगे विशेष कंप्यूटरों के माध्यम से क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों की सीधी निगरानी की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों की 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। जिला कंट्रोल रूम से स्ट्रांग रूम की रैंडम चेकिंग भी हुई है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं जिले में पहले ही संपन्न हो चुकी हैं। अकेले मेरठ जिले में नकल रोकने के लिए 6 सचल दलों (फ्लाइंग स्क्वाड) का गठन किया गया है। इसके अलावा, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। संयुक्त सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद संजय उपाध्याय ने बताया कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा (स्ट्रॉन्ग रूम) पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रश्नपत्रों को कड़े पहरे के बीच डबल-लॉक वाले स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा और चौबीसों घंटे पुलिस की निगरानी रहेगी। हालांकि उनका कहना था कि हाईस्कूल व इंटर के पेपर लीक की घटनाएं गुजरे जमाने की बात हो चुकी हैं। अब ऐसा कतई नहीं हो सकता। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए फुल प्रुप इंतजाम किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने स्पष्ट किया है कि ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Leave a comment