Home मेरठ आखिरकार अफसरों की नींद टूट ही गयी
मेरठ

आखिरकार अफसरों की नींद टूट ही गयी

आखिरकार अफसरों की नींद टूट ही गयी

Share
आखिरकार अफसरों की नींद टूट ही गयी
Share
मेरठ। लालकुर्ती के बेगमबाग व तिलक रोड की बदहाल को लेकर आखिरकार अफसरों की नींद टूट ही गयी। धारा न्यूज ने पांच दिन पहले महापौर के पुश्तैनी आवास के इलाके तिलक रोड की बदहाली को लेकर प्रमुखता से समचार प्रकाशित किया था। इस इलाके में रहने वालों ने ही आज धारा न्यूज का कॉल कर आभार जताते हुए बताया कि नगर निगम ने यहां काम शुरू करा दिया है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार और उसकी लेबर आज तिलक रोड पर पहुंच गयी है। वहां काम शुरू करा दिया गया है। बेगमपुल व्यापार संघ के महामंत्री बेगमबाग निवासी पुनीत शर्मा ने इसके लिए विशेष रूप से धारा न्यूज का थैक्स कहा। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि धारा न्यूज भविष्य में भी जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर अधिकारियों को जगाने का काम करता रहेगा। शहर की पुरानी आबादी वाला बेगमबाग व तिलक रोड का इलाका बीते करीब दो साल से बदहाल था। यूं कहने को यह महापौर हरिकांत आलूवालियां का इलाका कहलता है। यहां उनका पुश्तैनी मकान आज भी है। नगर निगम महापौर के चुनाव के दौरान उनकी राजनीति गतिविधियां इसी इलाके से संचालित की जाती रही थीं। महापौर का चुनाव जीतने के बाद भी हरिकांत अहलूवालियां अरसे तक अपने पुश्तैनी मकान से ही राजनीतिक कामकाज किया करते थे। बाद में उन्होंने यहां से ज्यादातर काम कैंप कार्यालय पर शिफ्ट कर लिया। मेरठ को महापौर देने वाला बेगमबाग का तिलक रोड इलाका इसके बाद भी जनसुविधाओं के मामले में बदकिस्मत ही रहा। यहां की जनसमस्याओं की यदि बात की जाए तो इसकी लंबी फेरिस्त है। इसको लेकर लोगों ने अक्सर आवाजें भी उठायीं लेकिन यह बात अलग है कि उनकी आवाजों को सुनकर भी अनसुना कर दिया गया।

दो साल से बदहाल

बेगमबाग और तिलक रोड का इलाका दो साल से बेदहाल है। तिलक रोड की बात करें तो लोगों ने बताया कि केवल तिलक रोड ही नहीं बल्कि बेगमबाग भी पिछले दो साल से ज्यादा बदहाल रहा है। कभी किसी कारण तो कभी किसी कारण से बार-बार यहां काम शुरू कराने के नाम पर इसको खोद दिया जाता था। बेगमबाग निवासी पुनीत शर्मा व अन्य ने बताया कि सीवर लाइन डालने के नाम पर इस पूरे इलाके को नगर निगम ने खुदवा दिया था। अरसे तक सीवर लाइन डाले जाने के काम तक यहां खाई बनी रहीं। उसके बाद जब सीवर का काम खत्म हुआ तो पाइप लाइन के नाम पर खुदाई करा दी गयी। तिलक रोड पर नालियां बनाने के नाम पर खुदाई करा दी गयी। उसके अब यहां अंतिम बार टाइल डलवाए जाने के नाम पर खुदाई करा दी गयी। खुदाई के बाद इस इलाके की हालत की यदि बात करें तो पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता था। कार या बाइक पर यहां से गुजरने की बात सोची भी नहीं जा सकती थी। लेकिन आज जब यहां काम की शुरूआत हुई तो लोगोंं ने राहत की सांस ली।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − ten =

Related Articles

अपना ही प्रस्ताव भूले बैठे हैं नगर निगम के अफसर

अपना ही प्रस्ताव भूले बैठे हैं नगर निगम के अफसर

बालेराम में कराटे कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन

बालेराम में कराटे कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन

उपभोक्ताओं की समस्याओं पर पीवीवीएनएल एमडी सख्त

उपभोक्ताओं की समस्याओं पर पीवीवीएनएल एमडी सख्त

रैपिड में लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या

रैपिड में लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या